फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Petrol-Diesel Crisis: हिंदोस्तान के बाद अब भारत पेट्रोलियम के पेट्रोल पंप भी सूखे

Wed, 15 Jun 2022 06:51 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

स्टॉक के अभाव में हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर में एक-एक कर अब सभी पेट्रोल पंप बंद होने की कगार पर पहुंच गए हैं। अब भारत पेट्रोलियम के पेट्रोप पंपों में भी तेल खत्म हो गया है।
विज्ञापन
पेट्रोल पंप पर गाड़ियां। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 स्टॉक के अभाव में हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर में एक-एक कर अब सभी पेट्रोल पंप बंद होने की कगार पर पहुंच गए हैं। अब भारत पेट्रोलियम के पेट्रोप पंपों में भी तेल खत्म हो गया है। हमीरपुर के नालटी रोड स्थित बीपीसीएल के पेट्रोल पंप में बुधवार दोपहर को पेट्रोल और डीजल खत्म हो गया था। हिंदोस्तान पेट्रोलियम के पंप में मंगलवार से पेट्रोल और डीजल खत्म है। वहीं रिलायंस के पंप में पांच रुपये महंगा पेट्रोल बिक रहा है। यहां पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर है, जबकि अन्य कंपनियों के पंप पर पेट्रोल 96 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। नायरा कंपनी के पंप में भी पेट्रोल और डीजल महंगा मिल रहा है।

विज्ञापन


अब जिला हमीरपुर में इंडियन ऑयल के पंप में ही पेट्रोल और डीजल का स्टॉक बचा है। इंडियन ऑयल का डिपो ऊना में है, जहां से जिले में सीधी सप्लाई आ रही है। बाकी कंपनियां हरियाणा से तेल मंगवा रही हैं। हरियाणा में तेल की कमी के कारण हिमाचल के हमीरपुर को तेल नहीं मिल रहा। उधर, बुधवार को भारत पेट्रोलियम के पंप में तेल डलवाने गए अशोक शर्मा, प्रदीप ठाकुर, सुरेश पठानिया और विनीत कुमार ने बताया कि बीपीसीएल के पंप हाउस पर तेल नहीं है। इसके चलते उन्हें डेढ़ से दो किलोमीटर दूर जाकर इंडियन ऑयल के पंप में वाहन में तेल डलवाना पड़ा। इससे समय और पैसों की हानि हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें