फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीईटी: सरकार ने नहीं माने हाईकोर्ट के आदेश

Thu, 24 Jul 2014 09:02 AM IST
सुनील चड्ढा/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में करीब 25 हजार से ज्यादा पीईटी (प्रशिक्षण प्राप्त शारीरिक शिक्षा अध्यापक) का भविष्य अधर में लटक गया है। हाईकोर्ट ने प्रदेश सरकार को आठ सप्ताह के भीतर पीईटी की बैचवाइज भर्ती करने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन


इसकी समय सीमा 21 जुलाई को खत्म हो गई। लेकिन, प्रदेश सरकार ने पीईटी की बैचवाइज भर्ती करने को लेकर कोई कदम नहीं उठाया। अब पीईटी सरकार पर कोर्ट की अवमानना करने का केस करने की तैयारी भी कर रहे हैं।

प्रदेश भर के स्कूलों में पीईटी के हजारों पद खाली हैं लेकिन तैनाती न होने से हजारों स्कूल बिना पीईटी के चल रहे हैं। पीईटी (प्रशिक्षण प्राप्त शारीरिक शिक्षा अध्यापक) राजकुमार, संजय, सुरेंद्र, दिनेश सिंह, सोहन, दीपक और सुरेश आदि ने बताया कि प्रदेश सरकार ने 2003 के बाद से पीईटी के पद बैचवाइज भर्ती से भरने पर ब्रेक लगा रखी है।
विज्ञापन


इससे उनका भविष्य अधर में लटक गया। वे बेरोजगारी का दंश झेल रहे हैं। प्रदेश सरकार ने हाईकोर्ट के आदेशों की अवमानना की है। प्रदेश सरकार पर अब उन्होंने हाईकोर्ट की अवमानना का केस करने की तैयारी कर रखी है। एलीमेंटरी शिक्षा निदेशक अशोक शर्मा ने बताया कि पीईटी बेरोजगारों के प्रति विभाग उचित कदम उठाएगा। इस मामले में गहन अध्ययन किया जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें