सोलन से 16 सैंपल भरे
जिला सोलन में अभी तक मीट और मांस से बने खाद्य पदार्थों के 16 सैंपल भरे हैं। इनमें अंडे, चिकन कीमा, उबला हुआ चिकन, मरीनेटिड मटन, फ्रेजन चिकन, स्पाइसी एंड क्रिस्पी चिकन, बारबिक्यू चिकन समेत अन्य सैंपल के सैंपल शामिल हैं। सोलन जिला में दो टीमें बाजार से सैंपलों को लेकर प्रयोगशाला में भेज रही है। इसमें एक टीम एफएसओ अनुज शर्मा की अध्यक्षता में काम कर रही है और बीबीएन में निरीक्षण कर रही है। दूसरी टीम एफएसओ दीक्षा कपित की अध्यक्षता में शहर और अन्य जगहों से सैंपल ले रही है।
मीट और इससे बने उत्पादों में कीटनाशक अवशेष की जांच की जा रही है। इसके लिए सैंपलों को भरा जा रहा है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी की टीम कार्य कर रही है। सोलन जिले में अभी तक 16 सैंपल भर दिए हैं। इन्हें जांच के लिए बाहरी राज्यों की लैब में भेजा जा रहा है। जहां से दो सप्ताह में सैंपलों की रिपोर्ट आ जाएगी।-अरुण चौहान, सहायक आयुक्त, जिला खाद्य सुरक्षा विभाग, सोलन।