फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार बैंक कर्मचारी करेंगे चुनाव ड्यूटी

Sun, 27 Apr 2014 08:07 PM IST
राजेश कुमार शर्मा/ अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश में पहली मर्तबा बैंक कर्मियों को चुनाव ड्यूटी पर लगाया गया है। इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ था। चुनाव आयोग की ओर से केंद्र व प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को ही चुनाव ड्यूटी पर लगाया जाता रहा है।
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो इसका कारण प्रदेश सरकार के पास कर्मचारियों की कमी होना है। पिछले दो वर्षों में हजारों के हिसाब में कर्मचारी रिटायर हुए हैं।

आंकड़े के अनुसार 2012 में हुए प्रदेश विधानसभा चुनावों के बाद अब तक विभिन्न विभागों से हजारों के हिसाब में कर्मचारी अपना कार्यकाल पूरा कर रिटायर हो चुके हैं।

शायद यही कारण है कि प्रदेश निर्वाचन विभाग को बैंक कर्मियों को चुनाव ड्यूटी में लगाना पड़ रहा है। अनुमान के अनुसार प्रदेश में जितनी तादाद में रिटायरमेंट हो रही हैं, उतनी नियुक्तियां नहीं हो पा रहीं।
विज्ञापन


प्रदेश के सबसे बड़े जिला कांगड़ा में 150 से ज्यादा बैंक कर्मी चुनाव ड्यूटी देंगे। प्रदेश में यह आंकड़ा एक हजार से ज्यादा है। आयोग ने राष्ट्रीयकृत बैंकों के कर्मियों की ही चुनाव में ड्यूटी लगाई है।

प्रदेश में सात मई को होने वाले लोकसभा चुनावों के चलते चुनाव विभाग ने कर्मचारियों की ड्यूटियां लगानी शुरू कर दी हैं। कई स्थानों पर अंतिम चरण का रिहर्सल संपन्न हो चुका है।

प्रदेश में सात मई को 7382 मतदान केंद्रों पर वोटिंग होगी। वहीं, जिला निर्वाचन अधिकारी सी पालरासू का कहना है कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार बैंक कर्मियों की ड्यूटियां लगाई गई हैं। कर्मियों की रिहर्सल जारी है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें