फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: पुरानी मंडी में नाली की ब्लॉकेज हटाने गए व्यक्ति की गिरने से मौत

Tue, 20 Aug 2024 01:04 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

त्रिलोकीनाथ मंदिर के साथ ऊपर की तरफ जाने वाली गली में एक व्यक्ति की नाली में गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान कुमार शर्मा(73)के रूप में हुई है। 
विज्ञापन
नाली की ब्लॉकेज हटाने गए व्यक्ति की गिरने से मौत - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुरानी मंडी में त्रिलोकीनाथ मंदिर के साथ ऊपर की तरफ जाने वाली गली में एक व्यक्ति की नाली में गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान कुमार शर्मा(73)के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि व्यक्ति सुबह उठने के बाद दाल को एलपीजी चूल्हे पर रखने के बाद घर के आसपास टहल रहा था। इसी दौरान साथ में नाली की ब्लॉकेज को खोलने के लिए जैसे ही नीचे झुका, पैर फिसलने से नीचे गिर गया।

विज्ञापन


ढलानदार नाली में बरसात के कारण जलस्तर बढ़ा हुआ था। इससे व्यक्ति बहकर करीब 10 मीटर आगे झाली में फंस गया और मलबे में दब गया। बाद में मलबे में पैर दिखने पर लोगों ने मृतक को बाहर निकाला। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जोनल अस्पताल ले जाया गया। मामले में पुलिस छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें