फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुंदरनगर: फोरलेन निर्माण में पिलर से गिरकर युवक की मौत, परिजनों का हंगामा

Mon, 07 Mar 2022 11:19 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर

सार

युवक के परिजनों और ग्रामीणों ने फोरलेन निर्माण कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन किया। शव को भी उठाने से इंकार कर दिया। सूचना मिलने पर डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार मौके पर पहुंचे। नायब तहसीलदार संजीव धीमान, थाना प्रभारी अंकुश शर्मा और डैहर पुलिस चौकी प्रभारी बृजलाल भी घटनास्थल पर पहुंचे। 
विज्ञापन
व्यक्ति की गिरने से मौत, परिजनों ने कंपनी के खिलाफ किया प्रदर्शन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सुंदरनगर उपमंडल के डैहर में फोरलेन निर्माण के दौरान पुल के लिए बन रहे पिलर से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। युवक देशराज (36) पुत्र बाबूराम गांव बुगलाहन डाकघर मल्यावर, जिला बिलासपुर का रहने वाला था। हादसा सोमवार शाम करीब पांच बजे पेश आया। युवक के परिजनों और ग्रामीणों ने फोरलेन निर्माण कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन किया। शव को भी उठाने से इंकार कर दिया। सूचना मिलने पर डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार मौके पर पहुंचे। नायब तहसीलदार संजीव धीमान, थाना प्रभारी अंकुश शर्मा और डैहर पुलिस चौकी प्रभारी बृजलाल भी घटनास्थल पर पहुंचे। 

विज्ञापन


ग्रामीणों ने फोरलेन निर्माण कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाया। सुंदरनगर प्रशासन और निर्माण कंपनी को मौके पर आने की मांग उठाई। करीब चार घंटे तक शव को नहीं उठाने दिया। एसडीएम सुंदरनगर धर्मेश रामोत्रा और तहसीलदार सुंदरनगर हरीश शर्मा भी घटनास्थल पर पहुंचे। परिजन मृतक के परिवार के आश्रित चार लोगों (माता-पिता, पत्नी व दो छोटे बच्चों) के भविष्य को लेकर कंपनी से लिखित दस्तावेज देने पर अड़े रहे। मामला पेचीदा होते देख प्रशासन ने दखल दिया और मामले को सुलझाया। परिजनों की सहमति के बाद पुलिस को पोस्टमार्टम के लिए शव सौंपा गया। एसडीएम धर्मेश रामोत्रा ने कंपनी से हर संभव आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया है। 

इससे पहले भी हो चुकी है तीन वर्करों की मौत 
निर्माण कार्य कर रही कंपनी पर ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इससे पहले भी तीन वर्करों की मौत कंपनी की लापरवाही से हुई है। कहा कि कंपनी वर्करों से मनमर्जी से काम लेती है। उनको सुरक्षा के उपकरण भी नहीं दिए जाते हैं। बामटा जिला परिषद सदस्य गौरव शर्मा ने कहा कि इससे पहले भी उन्होंने जिला परिषद की मीटिंग में वर्करों के सुरक्षा उपकरणों का मामला उठाया था, जब पहले मजदूरों की मौत हुई तब भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि फोरलेन निर्माण कंपनी के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें