फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: फंदे से लटका मिला एजी कार्यालय का अकाउंटेंट, शिमला ग्रामीण के जनोल की घटना

Tue, 11 Feb 2025 09:24 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

शिमला में पुलिस चौकी जतोग के तहत एक व्यक्ति ने पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। 
विज्ञापन
आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एजी ऑफिस में वरिष्ठ लेखाकार (अकाउंटेंट) के पद पर तैनात कृष्णलाल का शव पेड़ से लटका मिला है। यह घटना बालूगंज थाना क्षेत्र की है। परिजनों ने सुबह के समय उन्हें घर से कुछ दूरी पर पेड़ से लटके देखा।

विज्ञापन


परिजन उन्हें फंदे से उतारकर आईजीएमसी अस्पताल शिमला लेकर गए लेकिन यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 54 वर्षीय कृष्णलाल जनोल गांव डाकखाना रौड़ी जिला शिमला से संबंध रखते थे और एजी ऑफिस में बतौर वरिष्ठ लेखाकार तैनात थे। पुलिस प्रारंभिक जांच में मिले साक्ष्यों के आधार पर मामले को आत्महत्या से जोड़कर देख रही है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।

पुलिस को मौके से किसी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला है। जानकारी के मुताबिक पुलिस चौकी जतोग को मंगलवार सुबह करीब 9:15 बजे के करीब सूचना मिली कि कृष्णलाल का शव घर से करीब 20 से 25 फीट की दूरी पर ब्यूल के पेड़ से लटका मिला है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम आईजीएमसी रवाना हुई और यहां परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम करवाया गया। इसके बाद पुलिस की टीम घटनास्थल का निरीक्षण करने के लिए जनोल गांव गई।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या से जुड़ा लग रहा है। इसके अलावा अन्य पहलुओं की भी गंभीरता से जांच की जा रही है। इस घटना से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वह अपने पीछे पत्नी, बेटा, बेटी को छोड़ गए हैं। बताया जा रहा है कि एजी ऑफिस से पहले वह सेना में भी सेवाएं दे चुके हैं। सात दिन के भीतर ही शिमला में इस तरह का यह दूसरा मामला है। इससे पहले मैहली क्षेत्र में एक युवती का शव फंदे से लटका मिला था। डीएसपी शक्ति सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें