फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: बहन की शादी में शामिल होने की मिली मंजूरी, पुलिस कस्टडी में जाएगा आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
अदालत ने आरोपी की जमानत याचिका की खारिज
विज्ञापन


चिट्टा तस्करी के मामले में न्यायिक हिरासत में है आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। चिट्टा तस्करी के आरोपी को अदालत ने मानवीय आधार पर उसकी बहन की शादी की रस्मों में शामिल होने की इजाजत दे दी है। इसके साथ विशेष न्यायाधीश डॉ. परविंदर सिंह अरोड़ा की अदालत ने चिट्टा तस्करी के मामले में न्यायिक हिरासत में चल रहे आरोपी की नियमित और अंतरिम जमानत याचिका खारिज कर दी है।

अदालत ने जेल अधीक्षक को आदेश दिए हैं कि आरोपी को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उसके पैतृक गांव ले जाया जाए ताकि वह शादी में शामिल हो सके। आरोपी ने अपनी जमानत याचिका में झूठा दावा किया था कि वह शादी की व्यवस्था देखने वाला इकलौता पुरुष है। इस सच का शादी के कार्ड से खुलासा हुआ था जब कोर्ट ने शादी निमंत्रण पत्र की जांच की तो पाया कि कार्ड आरोपी के माता-पिता की तरफ से छपवाया गया है। इससे यह साफ हो गया कि उसके पिता जीवित है और इंतजाम करने में सक्षम हैं। अदालत ने माना कि शादी की व्यवस्थाओं के लिए आरोपी की रिहाई की जरूरत नहीं है।अभियोजन ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मतियाना विश्राम गृह के पास खड़ी एक गाड़ी में कुछ लोग नशे का कारोबार कर रहे हैं। कुल्लू निवासी विजय कुमार गाड़ी में बैठा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो डैशबोर्ड से दो प्लास्टिक के पाउच में 34.44 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। जमानत याचिका में आरोपी ने दावा किया था कि उसका रिकॉर्ड साफ-सुथरा है। सरकारी वकील ने अदालत को बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले से ही थाना झाकड़ी और आनी में एनडीपीएस एक्ट के तहत दो मामले दर्ज हैं। कोर्ट ने अपने आदेश में टिप्पणी करते हुए कहा कि आरोपी ने अदालत के सामने तथ्यों को छिपाया है। इस आधार पर भी याचिका विचारणीय नहीं है। कोर्ट ने कहा कि हालांकि आरोपी का नियमित या अंतरिम जमानत पर छूटना न्याय के हित में नहीं है लेकिन वह दुल्हन का भाई है इसलिए उसका शादी में होना भी जरूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें