फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: गैस सिलिंडर को नहीं भटकेंगे लोग, एजेंसियों के रूट चार्ट तय

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में काम कर रही 29 गैस एजेंसियां
विज्ञापन

रूट के अनुसार ही देनी होगी सिलिंडरों की आपूर्ति

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। जिला शिमला के ग्रामीण इलाकों के हजारों उपभोक्ताओं को अब गैस सिलिंडरों के लिए नहीं भटकना पड़ेगा। किस गांव में कब गैस की आपूर्ति होगी, इसका रूट चार्ट तय कर दिया है। जिला प्रशासन ने इसे मंगलवार को अधिसूचित भी कर दिया है।

लोग विभाग के कार्यालय से इसकी जानकारी ले सकते हैं। अधिसूचना के बाद अब सभी गैस एजेंसियों को इस रूट चार्ट के अनुसार ही ग्रामीण इलाकों में गैस सिलिंडरों की सप्लाई देना सुनिश्चित करना होगा। जिला शिमला में 29 गैस एजेंसियां काम कर रही हैं। शहरी इलाकों में सभी उपभोक्ताओं को एजेंसियां बुकिंग के बाद घरद्वार गैस सिलिंडरों की आपूर्ति देती है। ग्रामीण इलाकों में दूसरी व्यवस्था है। गांव में घरद्वार गैस सिलिंडरों की आपूर्ति नहीं होती। यहां गैस सिलिंडरों की आपूर्ति के लिए महीने में दो से तीन तीन तय होते हैं। इस दिन एजेंसी की गाड़ियां सिलिंडर लेकर गांव में पहुंचती हैं और लोग अपने खाली सिलिंडर वापस कर भरे हुए सिलिंडर लेते हैं। हालांकि कई बार एजेंसी की गाड़ी तय तारीख पर नहीं आती जिससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। अब ऐसा नहीं होगा। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कहा कि रूट चार्ट तय करने का मकसद यही है कि सभी उपभोक्ताओं को तय तारीख पर गैस सिलिंडरों की आपूर्ति मिल सके। यदि किसी कारण तय तारीख पर गाड़ी नहीं आती है तो उससे अगले दिन आपूर्ति देना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




कड़ाई से होगा रूट चार्ट का पालन : धीमान
खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता विभाग के जिला नियंत्रक नरेंद्र कुमार धीमान ने कहा कि यदि किसी अपरिहार्य कारणों से गैस सिलेंडर की आपूर्ति निर्धारित तिथि को संभव नहीं हो पाती है तो उस स्थिति में संबंधित गैस एजेंसी की ओर से अगले दिन गैस सिलेंडर की आपूर्ति की जाती है। पंचायत के प्रतिनिधियों और उपभोक्ताओं को व्हाट्सएप ग्रुप, दूरभाष पर इसकी सूचना दी जाती है। सभी गैस एजेंसियों को गैस सिलिंडरडिलीवरी वाहन में लाउड स्पीकर, वजन तोलने वाली मशीन, गैस लीक जांच करने वाला यंत्र, रूट चार्ट और निर्धारित शुल्क की कॉपी रखनी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें