सोलन जिले में सुबाथू अर्बन गैर कृषि ऋण एवं बचत सहकारिता सभा में अपनी जमा पूंजी निकालने के लिए उपभोक्ता मंगलवार सुबह से ही शाखा के आगे लाइनों में खड़े रहे।
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में सुबाथू अर्बन गैर कृषि ऋण एवं बचत सहकारिता सभा में अपनी जमा पूंजी निकालने के लिए उपभोक्ता मंगलवार सुबह से ही शाखा के आगे लाइनों में खड़े रहे। बताया जा रहा है कि सभा में चल रहे गड़बड़झाले के चलते निवेशक यहां से अब अपना पैसा निकाल रहे हैं। यहां पर कुछ ही उपभोक्ताओं को करोड़ों रुपये के ऋृण दिए गए थे, लेकिन रिकवरी नहीं हुई।
विज्ञापन
इसके चलते कहीं न कहीं उपभोक्ताओं के मन में अब पैसे डूबने का डर बना हुआ है। वहीं सभा की ओर से सप्ताह में एक बार ही एक उपभोक्ता को जमा राशि का कुछ हिस्सा निकालने की शर्त लगाई गई है। उधर, इस संबंध में सहायक पंजीयक गिरीश नड्डा ने बताया की लोगों कि शिकायत आई है कि उन्हें सप्ताह में एक बार पैसा दिया जा रहा है। इसके लिए अब लिखित में प्रशासक मंडल को दो से तीन दिन शाखा में बैठने के आदेश जारी होंगे।