फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: मधुबनी आर्ट के चित्रों और उत्पादों के कायल हुए लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
गेयटी में चल रही प्रदर्शनी में स्वाति झा के बनाए चित्र कर रहे आकर्षित, तैल रंगों के चित्र भी किए हैं प्रदर्शित
विज्ञापन

मोबाइल बैग और अन्य उत्पाद लोगों को लुभा रहे
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में चल रही चित्रकला प्रदर्शनी में कला प्रमियों की भीड़ जुटना शुरू हो गई है। प्रदर्शनी में स्वाति झा के मधुबनी आर्ट के चित्र और उत्पाद महिलाओं को खूब पसंद आ रहे हैं। प्रदर्शनी में ऑयल रंगों के चित्र और बालपेन आर्ट आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
विज्ञापन


प्रदर्शनी में स्वाति झा के चित्रों और उत्पादों को खूब पसंद किया जा रहा है। उन्होंने प्रदर्शनी में मधुबनी चित्र लगाए हैं जाेकि बिहार के मिथिला क्षेत्र से संबंध रखते हैं। यह चित्र प्राकृतिक चमक वाले रंगों के लिए प्रसिद्ध हैं। इनमें प्रकृति, उत्सव और देवी-देवता के चित्र शामिल हैं। इनके डिजाइनों ऐसे होते हैं कि बीच में कहीं भी खाली जगह नहीं बचती। इसके अलावा स्वाति ने महिलाओं सहित सभी लोगों के इस्तेमाल के लिए मोबाइल बैग, हैंड क्लच, लेपटॉप बैग, डॉक्यूमेंट फोल्डर, सिलिंग बैग, क्वाॅइन पाउच और महिलाओं के लिए पर्स भी बिक्री के लिए रखे हैं। स्वाति ने बताया कि वह बिहार के दरभंगा से संबंध रखती हैं और चित्रकला तथा आर्ट एंड क्राफ्ट में कॅरिअर बनाना चाहती हैं। प्रदर्शनी में 12 कलाकारों के चित्र प्रदर्शित किए हैं। इसमें एक्रेलिक और वॉटर कलर के माध्यम से बनाए चित्र भी लगाए गए हैं। प्रदर्शनी में पहाड़ी दृश्यों के चित्र कला प्रेमियों को खासे पसंद आ रहे हैं। इसमें कलाकारों ने पहाड़ों के झरनों समेत अन्य आकर्षक दृश्यों को उकेरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें