फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की पिटाई के बाद भड़के लोग, ठियोग में दो घंटे चक्का जाम, मामले की होगी न्यायिक जांच

Tue, 01 Dec 2020 05:40 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, ठियोग (रामपुर बुशहर)
विज्ञापन
ठियोग में लोगों ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बीती रात को शिमला के ठियोग में एक सड़क हादसे के बाद पुलिस कर्मियों की ओर से युवक की पिटाई करने के मामले में मंगलवार सुबह जमकर हंगामा हुआ। पुलिस के खिलाफ भड़के ग्रामीणों ने एनएच-5 जाम कर दिया। करीब दो घंटे यह प्रदर्शन चला। पुलिस थाना ठियोग के बाहर सुबह करीब 11 बजे माकपा नेताओं के साथ मिलकर ग्रामीणों ने चक्का जाम किया। करीब आधे घंटे बाद आईपीएस अधिकारी लोगों को समझाने के लिए पहुंचे तो लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद डीएसपी भी पहुंचे। विधायक राकेश सिंघा पीड़ित युवक का हाल जानने अस्पताल पहुंचे। एसडीएम ठियोग सौरभ जस्सल ने मामले की न्यायिक जांच का आश्वासन दिया है। डीएसपी ने विभागीय जांच की बात कही है। कहा कि मामले में दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


उधर, एनएच पर यातायात अवरुद्ध होने से मार्ग के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। इससे यात्रियों को भारी परेशानियां झेलनी पड़ीं। ग्रामीणों का आरोप था कि पुलिस कर्मियों ने युवक को बेरहमी से पीटा है। इससे उसके शरीर पर गंभीर चोटों के निशान हैं। युवक के परिजनों ने पुलिस पर जली हुई सिगरेट से युवक के पैरों में घाव बनाने का भी आरोप लगाया। जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात को पुलिस थाना ठियोग के पास खड़ी गाड़ी से एक युवक की गाड़ी टकरा गई थी। उधर, डीएसपी ठियोग कुलविंद्र सिंह ने बताया कि युवक नशे में था। उसे संभालना मुश्किल था। इसके बाद पुलिस ने लापरवाही से नशे में गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया। सिविल अस्पताल में मेडिकल के बाद युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उधर, अस्पताल के एसएमओ डॉ. दलीप टेक्टा ने बताया कि युवक के पैरों में जलाने जैसे कोई निशान नहीं मिले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें