फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला से एलएसी पर जा रहे भारतीय सैनिकों का तिब्बती समुदाय के लोगों ने किया स्वागत, लगाए नारे

Fri, 04 Sep 2020 11:39 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
सेना के विशेष दस्ते का शिमला में हुआ स्वागत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भारत-चीन सीमा विवाद को लेकर वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के लिए निकले सेना के विशेष दस्ते विकास रेजिमेंट का शिमला में तिब्बती समुदाय के सदस्यों ने शुक्रवार सुबह भव्य अभिनंदन किया। पंथाघाटी में सैनिकों को सम्मानित भी किया। समुदाय के लोगों ने निर्वासित तिब्बत सरकार के झंडे के साथ हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय और हिंदू भारत तिब्बत मैत्री के नारे लगाकर सैनिकों का जोश बढ़ाया।

विज्ञापन


सेना के दो ट्रक गुरुवार को शिमला पहुंचे थे और चौड़ा मैदान में रुके थे। शुक्रवार सुबह इन्होंने एलएसी की तरफ कूच किया।  स्थानीय पार्षद एवं पूर्व उपमहापौर राकेश शर्मा ने बताया कि इस दौरान सैनिकों के लिए चाय पानी की व्यवस्था भी की गई थी। सुरक्षा बलों के वाहनों में सफेद कपड़ा बांधकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। स्थानीय तिब्बती लोकल संसद के सचिव के रूप में काम कर रहे बलदेव भी मौजूद रहे।

लोगों ने सैनिकों के लिए खाने-पीने का भी इंतजाम किया था। गौरतलब है कि शिमला के संजौली और पंथाघाटी में तिब्बती समुदाय के लोगों की बस्तियां हैं। यहां बड़ी संख्या में तिब्बती समुदाय के लोग रहते हैं। पंथाघाटी में एक प्रसिद्ध बौद्ध मठ भी है। शिमला की तिब्बती मार्केट काफी मशहूर है। यहां स्थानीय लोगों समेत बड़ी संख्या में सैलानी भी खरीदारी के लिए पहुंचते हैं। 
विज्ञापन


बता दें पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर आक्रामकता दिखा रहे चीन को सबक सिखाने के लिए भारतीय जांबाज भी मुस्तैद हैं। चीन को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए सैनिकों और हथियारों को एलएसी पर पहुंचाने का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन

 
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें