प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोहतांग टनल के उद्घाटन समारोह और जनसभा में जाने वालों के कोरोना टेस्ट किए जाएंगे। सभा स्थल पर कोई संक्रमित व्यक्ति न पहुंचे, इसके चलते यह फैसला लिया जाएगा। वीआईपी को छोड़कर यह व्यवस्था लागू रहेगी। सरकार ने मेडिकल कालेज नेरचौक और मंडी के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को ये निर्देश दिए हैं। कहा गया है कि स्वास्थ्य टीम को लगे कि व्यक्ति में कोरोना के लक्षण हैं तो उसी समय उसका टेस्ट किया जाए। रिपोर्ट निगेटिव आने पर ही उसे मनाली, रोहतांग के लिए भेजा जाएगा।