फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर और होटलों में शादी समारोह की मंजूरी दे सरकार

विज्ञापन
People demand to give permission fo marriage
विज्ञापन
लोग बोले, एक कमरे में कैसे करें शादी
विज्ञापन

शिमला। राजधानी में कोरोना कर्फ्यू के चलते होटल, मंदिर या सामुदायिक केंद्रों में शादी समारोह करवाने की मंजूरी नहीं मिल रही। इससे शहर के उन परिवारों को सबसे ज्यादा परेशानी आ रही है जिनके एक दो कमरों के छोटे छोटे मकान हैं। इनके लिए अपने छोटे से घर में शादी समारोह करवाना बड़ी मुसीबत बन गई है। शहर के लोअर बाजार, मिडल बाजार, कृष्णानगर, रामबाजार, बसस्टैंड, लक्कड़ बाजार एरिया में ऐसे सैकड़ों लोग हैं जिनके पास सिर्फ रहने लायक मकान हैं।
शादी समारोह के लिए यदि 20 लोग भी बुलाने हैं तो वह भी इनमें नहीं आ सकेंगे। जिला प्रशासन के पास रोजाना कई लोग होटल, सामुदायिक भवन में शादी करवाने के लिए आवेदन लेकर पहुंच रहे हैं। लेकिन इनके आवेदन रद्द हो रहे हैं। जिला प्रशासन का कहना है कि इन जगहों पर समारोह करवाने की अनुमति सरकार ने अभी नहीं दी है। निराश होकर लौट रहे लोगों का कहना है कि वह शादी समारोह में 20 लोग ही बुलाएंगे, लेकिन कम से कम उन्हें समारोह लायक जगह तो दी जाए। मंदिर और सामुदायिक केंद्रों में कोई समारोह नहीं हो रहे हैं। कई लोग सोमवार को शिमला व्यापार मंडल अध्यक्ष एवं लोअर बाजार पार्षद इंद्रजीत सिंह से भी मिले। कहा कि उनकी मांग प्रशासन तक पहुंचाई जाए।
विज्ञापन

अब पैसे भी वापस नहीं मिल रहे
शहर में कई लोगों ने कोरोना कर्फ्यू से पहले ही होटलों और सामुदायिक केंद्रों में एडवांस बुकिंग भी करवाई थी। लेकिन अब यह बुकिंग धरी की धरी रह गई है। कई होटल एडवांस बुकिंग में मिला लाखों रुपया वापस देने से टालमटोल कर रहे हैं। ऐसे में लोगों को पैसा भी फंस गया है।
विज्ञापन

सामुदायिक केंद्र की अनुमति नहीं : अध्यक्ष
शिमला व्यापार मंडल अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने कहा कि शहर के रेस्तरां इन दिनों सैलानियों से फुल हैं। कई रेस्तरां में छोटी सी जगह पर 30 से 50 लोग बैठ रहे हैं। लेकिन शहर के सामुदायिक केंद्र 20 लोगों के लिए भी नहीं खोले जा रहे। कहा कि सरकार इस पर राहत दें। शादी समारोह लोगों की भावनाओं से जुड़ा है। सरकार नियमों में थोड़ी ढील दे ताकि लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें