फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हिमाचल में लव जेहाद के नाम पर धर्मांतरण'

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में भी धर्मांतरण की घटनाएं बढ़ रही हैं। बहला फुसलाकर हिंदुओं का धर्मांतरण किया जा रहा है। अब इसे रोकने को विश्व हिंदू परिषद ने प्रदेश में गृह संपर्क यात्रा शुरू की है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने वक्फ बोर्ड का गठन मुसलमानों को पेंशन देने के लिए किया है। यह बात रोहड़ू में प्रेस वार्ता के दौरान विश्व हिंदू परिषद के नॉर्थ जोन क्षेत्रीय संगठन मंत्री करुणा प्रकाश ने कही।

उन्होंने कहा कि परिषद का उद्देश्य किसी का धर्मांतरण करना नहीं है। परिषद धर्मांतरण करने वालों की घर वापसी का प्रयास कर रही है। गौ तस्करी की घटनाओं में भी बढ़ोतरी हुई है। लव जेहाद के नाम पर धर्म परिवर्तन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विहिप शुरू करेगी संपर्क यात्रा

विश्व हिंदू परिषद गृह संपर्क यात्रा कार्यक्रम के दौरान प्रदेश में एक लाख घरों में जाकर हिंदू परिवारों से मिलेगी। धर्म परिवर्तन को रोकने का कार्य किया जाएगा। विहिप अप्रैल में प्रदेश में विशाल सम्मेलन करेगी।

उससे पहले प्रदेश के सभी जिलों में सम्मेलन किए जाएंगे। शीघ्र हिमाचल को हिंदू राज्य की उपाधि भी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह इस्लाम को बढ़ावा देने में लगे हैं।

धर्मांतरण को रोकने के लिए प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। क्षेत्र में कई अप्रमाणित मौलवी और पादरी रह रहे हैं। इनका कार्य हिंदुओं को बहला फुसलाकर उनका धर्म परिवर्तन करना है। इस दौरान विहिप के प्रदेश संगठन मंत्री मनोज, जिला अध्यक्ष बलदेव चौहान, जिला प्रधान वीना शुक्ला, जिला महामंत्री पवन भी उपस्थित थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें