फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर बर्फ तो इन नंबरों पर करें शिकायत

Wed, 17 Dec 2014 10:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम ने शहर की सड़कों से बर्फ हटाने के लिए महत्वपूर्ण सड़कों पर स्टाफ की तैनाती कर दी है। निगम के कनिष्ठ अभियंताओं और सहायक अभियंताओं को मौके पर मौजूद रहकर वाहनों और लोगों की आवाजाही को दुरुस्त रखने का जिम्मा सौंपा गया है।
विज्ञापन


निगम अधिकारियों के मोबाइल फोन नंबर भी सार्वजनिक किए गए हैं। शहरवासी इस नंबरों पर फोन कर अपनी समस्याएं बता सकते हैं। अगर अफसर फोन न सुने तो लोग आयुक्त पंकज राय से भी संपर्क कर सकते हैं। इन कनिष्ठ अभियंताओं के लिए यह अतिरिक्त काम रहेगा। जिन वार्डों में उनकी तैनाती है, वहां भी बर्फ हटाने का काम इन्हें ही देखना होगा।

इन मोबाइल नंबर पर करें संपर्क
निगम आयुक्त पंकज राय-----94180 39800
निगम अभियंताविजय गुप्ता---94184 70578
सहायक अभियंतादत्त राम-----94181 89386
सहायक अभियंताराजेश ठाकुर-94184 58702
कनिष्ठ अभियंता दिनेश ठाकुर--98160 35624
कनिष्ठ अभियंता पीडी कश्यप---94180 76711
कनिष्ठ अभियंता प्रवीण जिंटा---98160 22394
कनिष्ठ अभियंता विचित्र सिंह---94186 27780
कनिष्ठ अभियंता विनोद कुमार--94184 62458

किसके पास कहां की जिम्मेदारी
कनिष्ठ अभियंता दिनेश ठाकुर को मुख्यमंत्री आवास ओक ओवर और कमला नेहरू अस्पताल के पास, कनिष्ठ अभियंता पीडी कश्यप को हाईकोर्ट रोड, इंदिरा गांधी खेल परिसर के पास, कनिष्ठ अभियंता प्रवीण जिंटा को आईजीएमसी रोड, लक्कड़ बाजार रोड और जाखू रोड, कनिष्ठ अभियंता विचित्र सिंह को समरहिल वार्ड, कनिष्ठ अभियंता विनोद कुमार को भराडी रोड का जिम्मा सौंपा गया है।
विज्ञापन


सहायक अभियंता दत्त राम को चौड़ा मैदान रोड, रुलदूभट्ठा वार्ड, भराडी, कलस्टन और मुख्य न्यायाधीश आवास के आसपास और सहायक अभियंता राजेश ठाकुर को मुख्यमंत्री के निजी आवास हॉली लॉज के आसपास का जिम्मा सौंपा गया है।

मुस्तैदी से कर रहे हैं कार्यः राय
नगर निगम आयुक्त पंकज राय ने बताया है कि सोमवार सुबह से ही निगम की लेबर और निजी लेबर की मदद से शहर के अधिकांश सड़क मार्गों को आवाजाही के लिए दुरुस्त कर दिया गया। वाहन योग्य सड़कों पर रोबोट से बर्फ हटाई गई। छोटे मार्गों पर लेबर की मदद से सफाई की गई। निगम कर्मी मुस्तैदी से राहत कार्य करने में जुटे हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें