प्रदेश में वर्ष 2024 में साइबर क्राइम सेल के क्रिप्टो करेंसी में निवेश के नाम पर धोखाधड़ी की 135 शिकायतें आ चुकी हैं जबकि इस साल अभी तक 35 मामले सामने आ चुके हैं। साइबर क्राइम सेल ने लोगों को इस तरह की ठगी का शिकार होने पर फौरन 1930 पर कॉल करने की हिदायत दी है। साइबर क्राइम के मुताबिक सोशल मीडिया पर कई साइबर अपराधी लोगों को क्रिप्टो करेंसी के नाम पर पैसा दोगुना करने समेत कई प्रलोभनों को देकर ठगी का शिकार बनाते हैं। इसको देखते हुए लोगों को सचेत रहने की जरूरत है।
मुनाफा कमाने के चक्कर में क्रिप्टो करेंसी के नाम पर ठगी का शिकार हो रहे लोग
मुनाफा कमाने के चक्कर में लोग क्रिप्टो करेंसी के नाम पर ठगी का शिकार हो रहे हैं। प्रदेश में वर्ष 2024 में साइबर क्राइम सेल के क्रिप्टो करेंसी में निवेश के नाम पर धोखाधड़ी की 135 शिकायतें आ चुकी हैं जबकि इस साल अभी तक 35 मामले सामने आ चुके हैं। साइबर क्राइम सेल ने लोगों को इस तरह की ठगी का शिकार होने पर फौरन 1930 पर कॉल करने की हिदायत दी है। साइबर क्राइम के मुताबिक सोशल मीडिया पर कई साइबर अपराधी लोगों को क्रिप्टो करेंसी के नाम पर पैसा दोगुना करने समेत कई प्रलोभनों को देकर ठगी का शिकार बनाते हैं। इसको देखते हुए लोगों को सचेत रहने की जरूरत है।
ठगी से बचने के लिए इन बातों का रखें ख्याल
क्रिप्टो करेंसी में निवेश करते समय सावधानी बरतें। प्रमाणिक और लाइसेंस प्राप्त एक्सचेंज पर ही लेनदेन करें। सोशल मीडिया पर पैसा दोगुना करने, इनाम या ट्रेडिंग स्केम से दूर रहें। क्रिप्टो करेंसी के नाम पर धोखाधड़ी, अवैध लेनदेन की जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचना दें।
क्रिप्टो करेंसी के नाम पर लोगों के साथ धोखाधड़ी के मामले सामने आ रहे हैं। इसको देखते हुए लोगों को एडवाइजरी जारी की गई है, जिससे वे इस तरह की धोखाधड़ी से बच सकें। किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी सामने आने पर फौरन हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें। -मोहित चावला, डीआईजी साइबर क्राइम