फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला: पेंशनर बोले- पहली को पेंशन नहीं मिली तो करेंगे मंत्री-विधायकों का घेराव, 15 से क्रमिक अनशन

Fri, 04 Oct 2024 01:56 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला

सार

प्रदेश पेंशनर एसोसिएशन जिला कांगड़ा ने अपनी मांगों को लेकर एक बार फिर से आवाज बुलंद कर दी है। धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष सुरेश ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पेंशनर को प्रताड़ित कर रही है। 
विज्ञापन
पेंशनर एसोसिएशन जिला कांगड़ा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश पेंशनर एसोसिएशन जिला कांगड़ा ने अपनी मांगों को लेकर एक बार फिर से आवाज बुलंद कर दी है। धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष सुरेश ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पेंशनर को प्रताड़ित कर रही है। पेंशनरों को एक तारीख को पेंशन प्रदान नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि वेतन व पेंशन फंड अलग से निर्धारित किया जाता है, बावजूद समय पर इसका भुगतान नहीं किया जा रहा।  उन्होंने कहा कि अब कर्मियों व पेंशनरों को डर सता रहा कि आने वाले समय में उन्हें वंचित भी रहना पड़ सकता है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि एक तारीख को पेंशन नहीं मिलने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा।

विज्ञापन


साथ ही उन्होंने मांगों पर उचित निर्णय नहीं लिए जाने की स्थिति में मंत्रियों व विधायकों का घेराव करने की चेतावनी भी दी । साथ ही 15 अक्तूबर के बाद क्रमिक अनशन करने का भी एलान किया।कहा कि एजी कार्यालय में पेंशन के 37 हजार केस अभी तक लंबित हैं, 12 फीसदी डीए अभी तक नहीं मिल पाया है, महंगाई भत्ता दिवाली को तीन किस्तों का नहीं मिल पाता है तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। कम्यूटेशन पीरियड 15 से 10 वर्ष करने, 2016 से 2022 तक के लंबित सभी वित्तीय लाभों को प्रदान किया जाए। ठाकुर ने कहा पेंशनरों के मेडिकल बिल भी लंबित पड़े हुए हैं। इसके लिएविशेष बजट प्रावधान, जेसीसी का गठन जल्द करने सहित अन्य लंबित मांगों पर सरकार विचार करे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें