फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिम आंचल पेंशनर्स संघ: पेंशन के एरियर का जल्द किया जाए भुगतान

Mon, 22 Aug 2022 11:39 PM IST
शिमला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

जिला अध्यक्ष लेखराम मेहता की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में मौजूद रहे पेंशनरों ने सरकार से संशोधित पेंशन का एरियर एक जनवरी 2016 से दिए जाने की मांग की। पेंशनरों ने कहा कि पांच, दस और पंद्रह फीसदी भत्ता अभी तक पुरानी पेंशन के आधार पर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
pensioner demand to releas arear
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिम आंचल पेंशनर्स संघ जिला शिमला की सोमवार को घणाहट्टी पेंशनर्स भवन में बैठक हुई। इसमें पेंशनरों ने सरकार से उनकी लंबित मांगों को नजरअंदाज करने पर नाराजगी जताई। जिला अध्यक्ष लेखराम मेहता की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में मौजूद रहे पेंशनरों ने सरकार से संशोधित पेंशन का एरियर एक जनवरी 2016 से दिए जाने की मांग की। पेंशनरों ने कहा कि पांच, दस और पंद्रह फीसदी भत्ता अभी तक पुरानी पेंशन के आधार पर दिया जा रहा है।

विज्ञापन


इसे भी संशोधित पेंशन पर ही दिया जाए। उन्होंने डीए का एरियर भी जल्द दिए जाने की मांग सरकार से की। पेंशनर्स संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि उनकी यह मांगे जल्द पूरी नहीं की तो उन्हें मजबूर होकर आंदोलन पर उतरना पड़ेगा। कई बार पेंशनर सरकार से इस मांग को उठा चुके हैं। बैठक में शिमला ब्लॉक के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें