फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमुडा के पूर्व कर्मचारियों को बड़ी राहत देने की तैयारी में सरकार

Wed, 22 Feb 2017 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, परवाणू (सोलन)
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमुडा अपने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन देने की तैयारी कर रहा है। कर्मचारियों को यह पेंशन एलआईसी के माध्यम से मिलेगी। यह पेंशन वर्ष 2014 से बंद पड़ी थी। ईपीएफ के अधीन आने वाले कर्मचारियों को भी इसी आधार पर पेंशन मिलेगी। हिमुडा कर्मचारी महासंघ ने सरकार के इस फैसले की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा और हिमुडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी दिनेश कश्यप का आभार व्यक्त किया है। 
विज्ञापन


सरकार के इस निर्णय से हिमुडा के उन 71 रिटायर्ड कर्मचारियों ने भी राहत की सांस ली है, जिन्हें 2014 से पेंशन नहीं मिल पा रही थी। महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष शिव कुमार शर्मा, उप प्रधान कविंद्र गुप्ता, अमीचंद, महासचिव मोहन लाल आजाद, राजेंद्र शर्मा, दलेर सिंह, देसराज, इंद्रजीत सिंह मिन्हास, सुरिंद्र लक्टू, राजन चौहान, वचित्र सिंह, खेमचंद, गौरी शंकर की ओर से बार बार हिमुडा प्रबंधन को

ज्ञापन भी सौंपे गए। हिमुडा के उपाध्यक्ष यशवंत छाजटा ने कहा कि हिमुडा से सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को पेंशन देने पर विचार चल रहा है। एलआईसी से लगातार इस मामले को उठाया जा रहा है। जल्द ही इसमें फैसला लिया जाना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें