फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह सौ कर्मचारियों को न पेंशन मिली और न ही लीव इन कैशमेंट का पैसा

Mon, 27 May 2019 11:41 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

एचआरटीसी के 600 कर्मचारियों को न तो पेंशन मिल रही है और न ही उन्हें सेवानिवृत्त के बाद लीव इन कैशमेंट का पैसा दिया गया। जून से दिसंबर 2018 के पीरियड में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन सुविधा का लाभ दे दिया, जबकि दिसंबर 2018 से मई 2019 तक करीब 600 कर्मचारी ऐसे हैं, जिन्हें न तो बिना लीव इन कैंशमेंट का पैसा दिया गया और न ही पेंशन दी जा रही है। एचआरटीसी प्रबंधन के इस रवैया से एचआरटीसी कर्मचारी उग्र हो गए हैं। यूनियन इस मामले को मुख्यमंत्री से उठाने जा रहा है। 

विज्ञापन


एचआरटीसी तकनीक कर्मचारी संगठन के सलाहकार राजेंद्र ठाकुर और सर्व कर्मचारी संगठन के सचिव खमेंद्र गुप्ता ने बताया कि एचआरटीसी कर्मचारियों को अभी तक आईआर के पैसे का भुगतान नहीं हुआ है। 18 महीने से चालक परिचालक को ओवरटाइम का पैसा नहीं दिया गया।

आचार संहिता के चलते यूनियन ने कर्मचारियों की मांग को सरकार से नहीं उठाया। उन्होंने कहा कि एचआरटीसी के उन कर्मचारियों को पेंशन दी गई जो जून से दिसंबर के बीच सेवानिवृत्त हुए हैं। इनकी संख्या काफी कम है, जबकि मई 2019 तक सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को इसका लाभ नहीं दिया जा रहा है। निगम प्रबंधन से इस मामले को उठाया गया, लेकिन अब इसे सरकार के स्तर पर ही उठाया जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें