खलीनी-बिहार सड़क अगले दो दिन के भीतर चकाचक हो जाएगी। लोक निर्माण विभाग ने इस सड़क की टारिंग का काम शुरू कर दिया है। रविवार को भी मौके पर टारिंग का काम चलता रहा। करीब दो किलोमीटर लंबी यह सड़क काफी समय से खस्ताहाल में है। कई सालों से लोग इसे पक्का करने की मांग कर रहे थे। अब जाकर विभाग ने इस सड़क की सुध ली है। रविवार को टारिंग के काम के दौरान सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों से परेशानी भी आई। सड़क पर अवैध रूप से खड़ी गाड़ियों से काम भी रुकता रहा।