फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली अप्रैल से पेंशनरों को पेंशन भत्ता

Wed, 23 Apr 2014 01:04 PM IST
बयूरो/ अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के पेंशनरों के लिए बड़ी खबर है। इन्हें पहली अप्रैल से पंजाब की तर्ज पर पेंशन भत्ता मिलेगा। चुनाव आयोग ने राज्य सरकार की इस बजट घोषणा को लागू करने की अनुमति दे दी है।
विज्ञापन


अधिसूचना कब जारी करनी है, वित्त विभाग तय करेगा। राज्य सरकार के पेंशनरों को 65, 70 और 75 साल पूरे करने पर मूल पेंशन का 5, 10 और 15 फीसदी भत्ते के रूप में मिलेगा। 7 फरवरी को सरकार के बजट भाषण में ये ऐलान विधानसभा में हुआ था।

5 मार्च को लोकसभा चुनावों की घोषणा होने के कारण ये मामला आचार संहिता में फंस गया था। पेंशनरों के आग्रह पर वित्त विभाग ने इस घोषणा को लागू करने के लिए चुनाव आयोग से अनुमति मांगी थी।
विज्ञापन

विज्ञापन

हिमाचल में करीब 1.50 लाख पेंशनर

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र चौहान ने केंद्रीय चुनाव आयोग को केस भेजा और इसे मंजूरी मिल गई। वित्त विभाग अब कभी भी इसकी अधिसूचना कर सकता है। हिमाचल में इस समय करीब 1.50 लाख पेंशनर हैं।

इनमें से करीब 60 फीसदी को लाभ होगा। राज्य में सेवानिवृत्ति की उम्र 58 साल और क्लास फोर के लिए 60 साल है।

इधर, पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष जीवानंद जीवन और महासचिव हरिचंद गुप्ता ने मंजूरी देने के लिए चुनाव आयोग का भी आभार जताया है। उन्होंने कहा कि पेंशनरों के लिए ये बड़ी राहत है। एसोसिएशन ने इसकी अधिसूचना जल्द जारी करने का आग्रह किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें