फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीप खाई में गिरी, तीन युवकों की मौत

Sat, 06 Dec 2014 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सांगला (किन्नौर)
विज्ञापन
विज्ञापन
किन्नौर जिले के उरनी में एक महिंद्रा पिकअप जीप गहरी खाई में गिरने से तीन युवाओं की मौके पर ही मौत हो गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार किन्नौर जिले के उरनी गांव के तीन युवा महिंद्रा गाड़ी एचपी 26 ए1906 में उरनी से भावानगर एक शादी के लिए जा रहे थे कि अचानक गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन


हादसे में उरनी गांव के गाड़ी चालक सुखदेव 36, जनक राम आयु 36 और ईश्वर देव 36 वर्ष की मौके पर मौत हो गई। पुलिस को इस घटना की सूचना सुबह उरनी पंचायत के प्रधान सुनील नेगी ने दी।
विज्ञापन

शादी समारोह से लौट रहे थे तीनों

सूचना मिलते टापरी चौकी के प्रभारी मदन लाल ने टीम के साथ मौके पर जाकर ग्रामीणों के सहयोग से शवों को घटनास्थल से बाहर निकालने के बाद उरनी अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। तीनों युवक शादी समारोह से वापिस घर लौट रहे थे।

प्रशासन की ओर से एसडीएम भावानगर नीलम दुल्टा ने मौके पर पहुंच कर मृतकों के परिजनों को फौरी राहत के तौर पर दस-दस हजार रुपये दिए। हादसे की पुष्टि किन्नौर के एसपी राहुलनाथ ने की है।

उन्होंने बताया कि तीनों शवों को पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस हादसे को लेकर छानबीन में जुटी है। उरनी गांव में तीन व्यक्तियों की मौत से पूरा गांव में मातम का माहौल बना हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें