फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया में आने से पहले ही मासूम को मिली दर्दनाक मौत

Sat, 06 Dec 2014 04:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
नवबहार में हुए कार हादसे में बच्चे की गर्भ में मौत हो गई। यह हादसा रात करीब बारह बजे हुआ। कार चालक तेज गति में था और मोड नहीं काट पाया। कार सड़क से बाहर जा गिरी। कार में चालक समेत चार लोग सवार थे।
विज्ञापन


इनमें दो महिलाएं शामिल है। घायलों को उपचार के लिए आईजीएमसी अस्पताल ले जाया गया। गर्भवती महिला को कमला नेहरू अस्पताल पहुंचाया गया।

यहां डाक्टरों के भरसक प्रयास से महिला को तो बचा लिया गया लेकिन बच्चे की मौत हो गई। छोटा शिमला पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में श्याम लाल निवासी बागी नाला , देवगढ़ कोटखाई ने बताया कि उसकी पत्नी को प्रसव पीड़ा शुरू हुई। वह इसे लेकर वह घर से कार में पत्नी को लेकर कमला नेहरू अस्पताल जा रहा था। कार मनोज कुमार चला रहा था।
विज्ञापन


जब वह नवबहार में सेंड बीड्स कालेज के पास पहुंचे तो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार में सवार सभी लोगों को चोटें आई हैं। पुलिस को हादसे की सूचना रात करीब 12.20 बजे मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को निकाला और अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

सदमे में है गीता

हादसे ने गीता को तोड़ कर रख दिया है। उसने सपने में भी नहीं सोचा था कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी कोख उजड़ जाएगी। वह पहले से एक बच्चे की मां है।

वीरवार को उसे प्रसव पीड़ा शुरू हुई। उसने पति को बताया और वह उसे लेकर शिमला की ओर रवाना हो गए। गीता के साथ उसी के गांव की दूसरी महिला सत्या भी सवार थी। वह उसकी देखभाल के लिए साथ आई थी।

लेकिन कार चालक की लापरवाही की वजह से एक बच्चे ने दुनिया में आने से पहले गर्भ में ही दम तोड़ दिया। डाक्टरों का कहना है कि गीता की हालत खतरे से बाहर है लेकिन बच्चे को नहीं बचाया जा सका।

हादसे के समय पेट के बल गिरने से बच्चे की गर्भ में मौत हुई है। उधर, तीनों घायलों की हालत भी स्थिर है। इस हादसे ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। डीएसपी सिटी बलबीर सिंह ने कहा कि हादसे में गर्भ में बच्चे की मौत हुई है। घायलों की हालत खतरे से बाहर है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें