फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली मेट्रो की तर्ज पर HRTC बसों में इलेक्ट्रानिक कार्ड से होगा भुगतान

Thu, 22 Mar 2018 12:52 PM IST
धर्मेंद्र पंडित, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम की आय में बढ़ोतरी करने और लोगों को हाईटेक सुविधा देने के लिए प्रदेश सरकार एचआरटीसी की बसों में नई तकनीक अपनाने जा रही है। दिल्ली मेट्रो की तर्ज पर हिमाचल के लोगों को इलेक्ट्रानिक कार्ड जारी होंगे।

विज्ञापन


बसों में टैप मशीन लगेगी। सवारी को चढ़ते और उतरते समय कार्ड को मशीन के पास स्कैन करना होगा। इसके बाद सवारियों के खाते से खुद ही सफर करने का किराया कट जाएगा। 

बड़ी बात यह है कि ग्रीन और यलो कार्ड की तर्ज पर इस इलेक्ट्रानिक कार्ड में डिस्काउंट भी दिया जाएगा। यह इसलिए ताकि हिमाचल प्रदेश की ज्यादा से ज्यादा जनता इस कार्ड का इस्तेमाल कर सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों दरवाजे पर टैप मशीनें

यह टैप मशीनें बस के दोनों दरवाजे पर लगाई जाएगी। जब सवारी बस में चढ़ेगी तो चालक के पास हरी बत्ती जलेगी और उसे इंडिकेशन हो जाएगी कि सवारी ने अपने कार्ड को मशीन के साथ स्कैन कर लिया है। सवारी से किराया अंतिम स्टेशन तक वसूला जाएगा।

अगर सवारी का स्टेशन अंतिम स्टेशन से पहले है तो सवारियों को फिर मशीन के साथ इस कार्ड को स्कैन करना होगा। ऐसा करने से सवारी के इलेक्ट्रानिक कार्ड में पैसे वापस आ जाएंगे।

इसके लिए सवारियों के मोबाइल फोन में बाकायदा मैसेज भी आएगा। परिवहन निगम के सीजेएम एचके गुप्ता ने बताया कि प्रदेश सरकार ने इस तकनीक को लागू करने की बजट में घोषणा की है। पुलिस, परिवहन और अन्य निशुल्क सफर करने वाले यात्रियों को भी इलेक्ट्रानिक कार्ड जारी होंगे।

प्रदेश सरकार हिमाचल की 31 बसों में यह सुविधा मुहैया कराने पर विचार कर रही है। फिलहाल इसे हिमाचल के किसी एक जिले में पायलट तौर पर प्रयोग किया जाएगा। परिवहन निगम का दावा है कि इसमें परिवहन निगम पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ नहीं पड़ेगा।

हिमाचल में इलेक्ट्रानिक कार्ड सिस्टम प्रणाली को अपनाया जा रहा है। दिल्ली मेट्रो की तर्ज पर हिमाचल के लोगों को भी कार्ड जारी होंगे। बसों में टैप मशीनें लगेंगी। कार्ड को स्कैन करने पर सवारियों से सफर के पैसे बसूले जाएंगे। - गोबिंद ठाकुर, परिवहन मंत्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें