फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra: पवन काजल बोले- एक महीने में बदल दूंगा कांगड़ा की तस्वीर

Thu, 18 Aug 2022 06:42 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा

सार

 हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा के मटौर पहुंचे विधायक पवन काजल का उनके समर्थकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस स्वागत समारोह में काजल समर्थकों ने तो खूब जोश दिखाया लेकिन मंडल भाजपा का कोई भी पदाधिकारी नहीं पहुंचा। 
विज्ञापन
गगल में विधायक पवन काजल का स्वागत। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में भाजपा में शामिल होकर गुरुवार को हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा के मटौर पहुंचे विधायक पवन काजल का उनके समर्थकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस स्वागत समारोह में काजल समर्थकों ने तो खूब जोश दिखाया लेकिन मंडल भाजपा का कोई भी पदाधिकारी नहीं पहुंचा। हालांकि, मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए काजल ने कहा कि मंडल अध्यक्ष सतपाल सोनी ने उन्हें फोन पर बताया कि मंडल भाजपा उनका अलग से स्वागत करेगा।

विज्ञापन


काजल ने कहा कि कांग्रेस में भी उनका पूरा सम्मान था लेकिन उन्होंने जनता की भावना की कद्र की और वह भाजपा में शामिल हो गए। जो काम पिछले पौने पांच साल में कांगड़ा हलके में नहीं हो पाए, वह सारे काम वह अगले एक महीने में करके दिखा देंगे। जनता ने उन्हें जो सम्मान दिया है, उसे वह ब्याज के रूप में लौटाएंगे। यह एक ट्रेलर था, फिल्म जल्द बनेगी। उन्हें एक माह का समय दिया जाए, वह कांगड़ा की तस्वीर बदल देंगे। इस मौके पर धर्मशाला के विधायक विशाल नैहरिया और भाजपा नेता राकेश चौधरी भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें