फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नालागढ़ भाजपा में गुटबाजी: लखविंद्र राणा का स्वागत करने नहीं पहुंचे ठाकुर और चंदेल

Thu, 18 Aug 2022 06:38 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नालागढ़ (सोलन)

सार

पूर्व विधायक केएल ठाकुर, मंडल अध्यक्ष बलदेव ठाकुर, जिला भाजपा सचिव श्रवण चंदेल और उनके समर्थक स्वागत समारोह से दूर रहे। हालांकि, तीसरे धड़े में शामिल हरप्रीत सिंह सैणी अपने समर्थकों सहित समारोह में शामिल हुए। 
विज्ञापन
नालागढ़ में लखविंद्र सिंह राणा का जोरदार स्वागत। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ में भाजपा की गुटबाजी खुलकर सामने आ गई है। भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस विधायक लखविंद्र सिंह राणा के स्वागत समारोह में दो गुट नदारद रहे। पूर्व विधायक केएल ठाकुर, मंडल अध्यक्ष बलदेव ठाकुर, जिला भाजपा सचिव श्रवण चंदेल और उनके समर्थक स्वागत समारोह से दूर रहे। हालांकि, तीसरे धड़े में शामिल हरप्रीत सिंह सैणी अपने समर्थकों सहित समारोह में शामिल हुए। दिल्ली में भाजपा की सदस्यता लेने के बाद लौटे राणा का स्वागत लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में किया गया। यहां भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष वैद्य समेत अन्य नेता मौजूद रहे। वैद्य ने कहा कि राणा भाजपा के ही कर्मठ कार्यकर्ता थे।

विज्ञापन


रास्ता भटक गए थे लेकिन अब अपने घर आ गए हैं। वहीं, लखविंद्र सिंह राणा ने कहा कि कांग्रेस में उनका दम घुट रहा था। एक राजघराने के गुट ने हमेशा उनकी अनदेखी की। दो बार विधायक वह अपने दम और जनता के सहयोग से बने। कांग्रेस हाईकमान उन्हें हराने का प्रयास करता रहा। वह पहले भी भाजपा में 12 साल रहे हैं और अब दोबारा अपने घर में आकर बेहतर महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की नीतियों और विचारधारा से प्रभावित होकर उन्होंने ऐसा कदम उठाया है।  

पूर्व विधायक केएल ठाकुर ने समर्थकों के साथ की बैठक 
भाजपा के पूर्व विधायक केएल ठाकुर ने बुधवार देर रात अपने समर्थकों के साथ अपने घर पर बैठक की। इसमें स्वागत समारोह में न जाने को लेकर फैसला लिया गया। बैठक में आगामी रणनीति पर भी चर्चा हुई, जिसके बाद पूर्व विधायक और उनके समर्थक स्वागत समारोह में नहीं पहुंचे। 
विज्ञापन


योगेश्वर राणा और ध्वज भंवर सिंह भी भाजपा में शामिल 
लखविंद्र सिंह राणा के साथ यूथ कांग्रेस के सचिव अधिवक्ता योगेश्वर राणा और ध्वज भंवर सिंह भी साथ रहे। दोनों ने ही कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें