फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटवार घर में भड़की आग, जिंदा जला पटवारी

Tue, 15 May 2018 07:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

उपमंडल चुराह के झज्जाकोठी पटवार घर में आग लगने से एक पटवारी जिंदा जल गया। यह हादसा सोमवार रात को हुआ। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन


मृत्तक की पहचान भगत राम पुत्र धनाधर निवासी गांव ननोड़ी के रूप में हुई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार रात को उपमंडल के झज्जाकोठी स्थित पटवार घर में भगत राम स्पुत्र धनाधर निवासी ननोडी दैनिक कार्य निपटाने के बाद पटवारी सो गया। 

विज्ञापन

रात को बिस्तर में अचानक लग गई आग

रात को बिस्तर में अचानक आग लग गई। लेकिन गहरी नींद में होने के चलते उसे आग लगने का पता नहीं चला और आग की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। देर रात उसका बेटा विपन कुमार चंबा से वापिस आया और पटवार घर में गया।

लेकिन वहां पहुंचते ही उसे जलने की दुर्गंध आई। उसने तुरंत दरवाजा तोड़ा तो उसके होश उड़ गए। कमरे में उसका पिता बुरी तरह झुलस गया था। वक्त जाया न करते हुए विपन ने अपने पिता को गाड़ी में लेटाया और सिविल अस्पताल तीसा पहुंचाया।

जहां चिकित्सकों ने भगत राम को मृत घोषित कर दिया। तैनात चिकित्सकों ने यह जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पंहुच कर शव को कब्जे में लिया और परिजनों के ब्यान दर्ज किए।

परिजनों ने कोई शंका जाहिर नहीं की है। पुलिस ने परिजनों के ब्यान के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। प्रशासन द्वारा मृतक के परिजनों को 20 हजार रुपये फौरी राहत प्रदान कर दी गई है। 
विज्ञापन

मामले की छानबीन करें अधिकारी: विधानसभा उपाध्यक्ष 

एसडीएम चुराह हेम चंद वर्मा ने बताया कि पटवार घर का सामान व रिकॉर्ड दूसरे सर्किल कार्यालय शिफ्ट कर दिया है। प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को बीस हजार रूपये फौरी राहत जारी कर दी है।

इस मामले की गहनता से छानबीन की जाएगी। इस मामले की सूचना मिलते ही सोमवार सुबह विधान सभा उपाध्यक्ष हंस राज सिविल अस्पताल तीसा पहुंचे।

वे परिजनों से मिले और इस दर्दनाक घटना को लेकर शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की। उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिएं है कि आग लगने के कारणों की जांच गहनता से की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें