फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: एक्सरे करवाने के लिए सुबह से हो गई दुपहर, कतार में लगे रहे मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीयू अस्पताल में एक्सरे के लिए करना पड़ा लंबा इंतजार
विज्ञापन

मेडिकल बोर्ड बैठने के कारण अस्पताल में अधिक भीड़
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) जोनल अस्पताल में एक ही एक्सरे मशीन होने से मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। हालात यह हैं कि मरीजों को एक्सरे करवाने के लिए सुबह से शाम तक इंतजार करना पड़ रहा है।
अस्पताल में मंगलवार को भी अधिक भीड़ होने के कारण सुबह अस्पताल पहुंचे मरीजों की दोपहर बाद एक्सरे करवाने की बारी आई। इस कारण उनका उपचार भी देरी से शुरू हो रहा है। इससे मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लंबे इंतजार से बचने के लिए कई मरीज निजी क्लीनिकों में एक्सरे करवाने को मजबूर हो रहे हैं। ऐसे में उन पर आर्थिक बोझ भी बढ़ रहा है। मंगलवार को डीडीयू अस्पताल में मेडिकल बोर्ड बैठने के कारण भी काफी भीड़ रही। इसके अलावा ओपीडी में उपचार के लिए पहुंचे मरीजों को भी एक्सरे करवाने की सलाह दी जाती है। ऐसे में एक ही मशीन होने के कारण एक्सरे करवाने के लिए लंबी कतारें लग जाती हैं। मंगलवार सुबह से ही एक्सरे रूम के बाहर मरीजों की कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। इनमें हड्डी रोग से पीड़ित मरीजों के अलावा मेडिसिन सहित अन्य विभागों में उपचार करवाने पहुंचे वे मरीज भी शामिल थे, जिन्हें डॉक्टरों ने एक्सरे करवाने की सलाह दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि डीडीयू अस्पताल में रोजाना हजारों मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में एक ही एक्सरे मशीन होने से मरीजों की परेशानी और बढ़ रही है। अस्पताल प्रबंधन की ओर से दूसरी एक्सरे मशीन उपलब्ध करवाने के लिए कई बार पत्राचार किया जा चुका है, लेकिन अभी तक मशीन उपलब्ध नहीं हो पाई है। इसके चलते मरीजों को रोजाना लंबी कतारों में लगना पड़ रहा है। सोमवार, मंगलवार और बुधवार को अस्पताल में मरीजों की संख्या अधिक रहती है। ऐसे में इन दिनों एक्सरे करवाने वालों की भीड़ भी बढ़ जाती है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. लोकेंद्र ने बताया कि मरीजों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें