फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: हिमाचल में मरीजों को आयुष्मान कार्ड पर नहीं मिल रहा इलाज, शांडिल ने केंद्रीय मंत्री से उठाया मामला

Mon, 23 Jan 2023 08:02 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन

सार

 डॉ. शांडिल ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि आयुष्मान कार्ड प्रदेश के अस्पतालों कई अस्पतालों में नहीं चल रहे हैं। इससे मरीजों को इलाज करवाने में दिक्कतें आ रही हैं। निजी अस्पतालों के लिए भी आयुष्मान कार्ड का पैसा काफी समय से नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख एल. मांडविया से मुलाकात की। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में आयुष्मान कार्ड से इलाज करवाने में आ रहीं समस्याओं पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल ने नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख एल. मांडविया से मुलाकात की। डॉ. शांडिल ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि आयुष्मान कार्ड प्रदेश के अस्पतालों कई अस्पतालों में नहीं चल रहे हैं। इससे मरीजों को इलाज करवाने में दिक्कतें आ रही हैं। निजी अस्पतालों के लिए भी आयुष्मान कार्ड का पैसा काफी समय से नहीं आ रहा है। इससे कई निजी अस्पतालों ने मरीजों का इलाज करने से इनकार कर दिया है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री को बताया कि बीते एक साल से अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड से किए इलाज का पैसा नहीं आ रहा है।

विज्ञापन


उन्होंने प्रदेश के तीन मेडिकल कॉलेजों में अधूरे पड़े कार्यों को भी पूरा करवाने की मांग उठाई। उन्होंने बताया कि एम्स बिलासपुर, चंबा और नाहन मेडिकल कॉलेज में अभी काम पूरा नहीं हुआ है। यहां मरीजों को पूरी तरह से सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। कई मशीनें अभी अस्पतालों में नहीं लग पाई हैं। उन्होंने मेडिकल कॉलेजों में सुविधाएं मुहैया करवाने की मांग उठाई। डॉ. शांडिल ने केंद्रीय मंत्री मनसुख एल. मांडविया के साथ प्रदेश के स्वास्थ्य क्षेत्र से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। केंद्रीय मंत्री ने हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। शांडिल के मंत्री बनने के बाद केंद्रीय मंत्री से उनकी यह पहली मुलाकात थी।

राज्यपाल से मिले विधायक कुलदीप राठौर
वहीं, ठियोग के विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने सोमवार को राजभवन में राज्यपाल विश्वनाथ आर्लेकर से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की राजनीति और कई अन्य मुद्दों पर बातचीत की। राठौर ने राज्यपाल से प्रदेश में युवाओं में बढ़ते नशे की प्रवृत्ति पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि इस बुराई को दूर करने के लिए सभी दलों को आगे आना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें