फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: संजौली बाजार में जाम लगने से मरीज और लोग होते रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
संजौली-ढली बाईपास सड़क बंद होने से दिक्कत
विज्ञापन

अब वाया संजौली बाजार होकर रवाना हो रही बसें
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। संजौली-ढली बाईपास सड़क बंद होने से अब ऊपरी शिमला और मशोबरा की ओर से आने वाली बसें तथा अन्य वाहन संजौली बाजार से होकर रवाना होंगे। अगले कई दिन यही यातायात व्यवस्था रहने वाली है। इससे संजौली बाजार में यातायात जाम भी लग रहा है।
विज्ञापन


बुधवार को भी सुबह से लेकर शाम तक संजौली बाजार में जाम लगा रहा। सुबह के समय उपचार के लिए आईजीएमसी आ रहे कई मरीज भी संजौली बाजार के यातायात जाम में फंस रहे। आने वाले दिनों में शहर में स्कूल खुलने वाले हैं। ऐसे में संजौली क्षेत्र में यातायात जाम की समस्या बढ़ सकती है। बाजार में दोनों ओर से बड़े वाहनों की आवाजाही होने से पैदल चलने के लिए भी लोगों को जगह नहीं बच रही है। बाजार में पहले ही फुटपाथ की कमी है। अब वाहनों की आवाजाही बढ़ने से परेशानी और बढ़ गई है। पूर्व उपमहापौर शैलेंद्र चौहान ने कहा कि जिला प्रशासन को ऊपरी शिमला से आने वाली बसें ढली से ही चलानी चाहिए। ढली तक शहर से शटल बसें चलाई जा सकती हैं। ढली में नया बस अड्डा बनकर तैयार हो चुका है। इससे राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें