रेल विभाग ने ऊना से सहारनपुर के लिए पैसेंजर ट्रेन शुरू की है। इसमें ऊना से साढ़े छह घंटे में सहारनपुर महज 50 रुपये में पहुंचा जा सकता है। यमुनानगर के लिए किराया 45 रुपये होगा।
वीरवार को ऊना रेलवे स्टेशन पर एक कार्यक्रम के बाद रेलवे बोर्ड की पीएससी कमेटी के राष्ट्रीय सदस्य हरिओम भनोट तथा जिला भाजपा अध्यक्ष बलवीर बग्गा ने हरी झंडी देकर पैसेंजर ट्रेन रवाना किया। मंडल अध्यक्ष रमेश भड़ोलियां विशेष रूप से उपस्थित रहे।
सांसद अनुराग ठाकुर ने जिला वासियों को शुभकामनाएं दी हैं। भनोट ने कहा कि सहारनपुर के लिए पैसेंजर ट्रेन चलने के बाद ऊना से चलने वाली यह छठी ट्रेन होगी। इससे पहले ऊना से दिल्ली, अंबाला, हरिद्वार, नांदेड साहिब के लिए रेल सुविधा है।