फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल के ऊना से सहारनपुर के लिए पैसेंजर ट्रेन शुरू, ये रहेगा किराया

Thu, 21 Feb 2019 08:14 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रेल विभाग ने ऊना से सहारनपुर के लिए पैसेंजर ट्रेन शुरू की है। इसमें ऊना से साढ़े छह घंटे में सहारनपुर महज 50 रुपये में पहुंचा जा सकता है। यमुनानगर के लिए किराया 45 रुपये होगा।

विज्ञापन


वीरवार को ऊना रेलवे स्टेशन पर एक कार्यक्रम के बाद रेलवे बोर्ड की पीएससी कमेटी के राष्ट्रीय सदस्य हरिओम भनोट तथा जिला भाजपा अध्यक्ष बलवीर बग्गा ने हरी झंडी देकर पैसेंजर ट्रेन रवाना किया। मंडल अध्यक्ष रमेश भड़ोलियां विशेष रूप से उपस्थित रहे।

सांसद अनुराग ठाकुर ने जिला वासियों को शुभकामनाएं दी हैं। भनोट ने कहा कि सहारनपुर के लिए पैसेंजर ट्रेन चलने के बाद ऊना से चलने वाली यह छठी ट्रेन होगी। इससे पहले ऊना से दिल्ली, अंबाला, हरिद्वार, नांदेड साहिब के लिए रेल सुविधा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह रहेगी समयसारिणी 

रेल विभाग ने रेल की समयसारिणी जारी कर दी है। ट्रेन संख्या 64512 ऊना से दोपहर 1 बजकर 20 मिनट पर चलेगी। यह ट्रेन रात्रि 8 बजे सहारनपुर पहुंचेगी। ट्रेन राय मैहतपुर में भी ठहराव करेगी।नंगल से 2 बजकर 15 मिनट पर चलेगी। सहारनपुर से वापसी पर ट्रेन संख्या 64511 सुबह 6 बजकर 30 मिनट चलेगी और दोपहर एक बजे ऊना रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। 

हरिद्वार के लिए चलाएंगे सीधी ट्रेन: अनुराग
ऑनलाइन दिए संदेश में अनुराग ने कहा कि रेलवे क्षेत्र में काफी काम किया गया है। उन्होंने कहा कि अंब और ऊना से हरिद्वार के लिए ट्रेन चलाने की मांग रेल मंत्रालय से उठाई गई है। इसे आने वाले समय में पूरा किया जाएगा। रेलवे स्टेशन पर नया प्लेटफार्म और ऊना तथा अंब में फुट ओवरब्रिज बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में तलवाड़ा और मुकेरियां तक ट्रेन पहुंचाई जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें