प्रदेश में घर का नक्शा पास करवाना आसान होगा। प्रदेश सरकार ने लोगों को एक ही छत के नीचे भवन निर्माण संबंधित सभी सुविधा मुहैया मुहैया कराने का फैसला लिया है।
वर्तमान में लोगों को नक्शे पास करवाने के लिए शहरी विकास विभाग, शहरी निकायों और टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग में जमा करवाने पड़ते हैं। कार्यालय के चक्करों से छुटकारा दिलाने के लिए सरकार ने सिंगल विंडो सिस्टम शुरू करने का फैसला लिया है।
इसमें भवनों का नक्शा पास करने की पावर ईओ को दिए जाने का फैसला लिया गया है। वीरवार को शहरी विकास विभाग की बैठक में ये फैसले लिए गए हैं। बैठक की अध्यक्षता शहरी आवास मंत्री सुधीर शर्मा ने की।