फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के येलो लाइन पार्किंग प्लान में होगा बदलाव

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। शहर में साढ़े 11 हजार वाहनों को येलो लाइन में पार्क करने की सुविधा देने के लिए तैयार किए गए पार्किंग प्लान में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। इससे शहरवासियों की दिक्कत और बढ़ जाएगी। कोर्ट के आदेशों के बाद नगर निगम पार्किंग प्लान से अब सील्ड और प्रतिबंधित सड़कों पर लगने वाली येलो लाइन हटाने जा रहा है। इन सड़कों पर पांच सौ से ज्यादा वाहनों को पार्किंग सुविधा देने की तैयारी थी। इसके अलावा वार्डों में भी येलो लाइन पार्किंग घटने के आसार हैं। शहर में नगर निगम की अपनी सड़कों पर कुल 3154 वाहनों के लिए येलो लाइन लगनी है। जिला प्रशासन के आदेशों के अनुसार सोमवार से शहर में येलो लाइन पार्किंग की वेरिफिकेशन शुरू हो जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट कहा है कि शहर में सिर्फ उन्हीं सड़कों पर येलो लाइन लगाई जाएगी जहां दो गाड़ियां आसानी से क्रॉस हो सकती हैं। एनएच और लोनिवि की सड़कें चौड़ी हैं, ऐसे में इन पर प्रस्तावित येलो लाइन में बदलाव होने की संभावना कम है। लेकिन नगर निगम की अपनी ज्यादातर सड़कें तंग हैं। ऐसी सड़कें बेहद कम होंगी जहां दो गाड़ियां क्रॉस होने के बाद पार्किंग लायक जगह बचेगी। ऐसे में निगम की अपनी सड़कों पर लगने वाली येलो लाइन में कटौती आ सकती है। वेरिफिकेशन के बाद साढ़े 11 हजार वाहनों वाला पार्किंग प्लान 10 हजार से भी नीचे आ सकता है।
विज्ञापन

---
पार्किंग के लिए लोगों को करना होगा इंतजार
शहरवासियों को अब येलो लाइन पार्किंग के लिए भी कई दिन का इंतजार करना होगा। नगर निगम के पार्किंग प्लान की वेरिफिकेशन के बाद ही येलो लाइन पर फैसला होगा। जिला प्रशासन के आदेशों के तहत नगर निगम, पुलिस समेत कई विभागों के अधिकारी सोमवार से फील्ड में जाकर प्रस्तावित पार्किंग को चेक करेंगे। सभी 34 वार्डों में इस वेरिफिकेशन को आठ से दस दिन लग सकते हैं। ऐसे में अब अगले माह तक ही येलो लाइन लग पाएगी।
---
जिला प्रशासन की ओर से सोमवार से येलो लाइन पार्किंग की वेरिफिकेशन शुरू होनी है। इसके बाद जो भी तय होगा, उसके अनुसार ही पार्किंग प्लान बनेगा। सील्ड और प्रतिबंधित सड़कों पर येलो लाइन नहीं लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनिल शर्मा, संयुक्त आयुक्त नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें