फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: पार्किंग खाली, सड़कों पर गाड़ियां तीसरे दिन मिल रहा पीने का पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
समाधान शिविर में कैथू और अनाडेल वार्ड के लोगों ने उठाईं समस्याएं, तीसरे दिन भी रात को देते हैं पानी
विज्ञापन

पार्षद बोलीं, शिविर तक न रहे समस्या, निकालें समाधान
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहर के कैथू और अनाडेल वार्ड के लोग पानी, पार्किंग और स्ट्रीट लाइटों से परेशान हैं। कैथू के सामुदायिक भवन चुंगीखाना में बुधवार को लगाए गए नगर निगम के समाधान शिविर में आम जनता ने इन्हीं समस्याओं को अधिकारियों के सामने रखा।

अनाडेल निवासी आरएस ठाकुर ने कहा कि उनके वार्ड में तीसरे दिन पानी आ रहा है। यह आपूर्ति भी कब आएगी इसकी कोई टाइमिंग नहीं है। मौके पर मौजूद अन्य लोग बोले कि कई बार रात के समय पानी आता है। इसका शेड्यूल सुधारा जाए। गवाही क्षेत्र के रहने वाले हेमराज ने कहा कि पिछली बरसात में स्ट्रीट लाइटों के पोल ढह गए थे। इन्हें आज तक नहीं लगाया गया। यह जंगल से घिरा इलाका है। पैदल रास्ते पर स्ट्रीट लाइटें न होने से लोग परेशान हैं। अनाडेल के सुनील मलिक ने कहा कि वार्ड में सभी रास्तों की सफाई नहीं हो रही। छोटे-छोटे रास्तों में नगर निगम के कर्मचारी झाड़ू नहीं लगाते। इनकी भी सफाई होनी चाहिए। निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. चेतन चौहान की अध्यक्षता में लगे इस शिविर में 70 शिकायतें दर्ज की गईं। निगम स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि इन सभी शिकायतों को सिटीजन फीडबैक पोर्टल पर पंजीकृत किया जाएगा। लोग इन पर हुए समाधान की ऑनलाइन रिपोर्ट भी दे सकते हैं। बैठक में कैथू पार्षद कांता सुयाल भी मौजूद रही।
विज्ञापन




पार्षद बोली, पार्किंग खाली, सड़कों पर गाड़ियां
शिविर के दौरान अनाडेल से कांग्रेस पार्षद उर्मिला कश्यप ने अवैध पार्किंग का मामला उठाया। कहा कि वार्ड में बनी पार्किंग खाली हैं। लोग सड़कों पर गाड़ियां लगा रहे हैं। संकरी सड़कों अवैध पार्किंग से आए दिन जाम लग रहा है। लोग इससे परेशान हैं। नगर निगम इसका समाधान निकाले। कहा कि शिविर का फायदा तभी है जब तय समयावधि में शिकायतों का निपटारा होगा।
विज्ञापन




जनता ने यह 5 समस्याएं भी दूर करने की रखी मांग
कोमली बैंक के लिए बंद की टैक्सी दोबारा चलाई जाए
कूड़े की तरह प्रापर्टी टैक्स के ऑनलाइन बिल जारी हों
लावारिस कुत्तों से मिले राहत, स्ट्रीट लाइटें दुरुस्त हों
बरसात से हुए नुकसान की भरपाई हो, सफाई व्यवस्था सुधरे
पानी की नियमित आपूर्ति मिले





शिविर को लेकर लोग बेखबर, नहीं पहुंच रहे
नगर निगम की ओर से बुधवार को कैथू में लगाए समाधान शिविर के बारे में ज्यादातर लोगों का सूचना नहीं थी। इससे पहले लक्कड़ बाजार और छोटा शिमला में भी आबादी के अनुसार कम ही लोग पहुंचे। लोगों तक निगम के इन शिविरों की सूचना नहीं पहुंच रही। कैथू के पूर्व पार्षद सुनील धर ने कहा कि उन्हें या वार्ड के ज्यादातर लोगों को इसकी सूचना नहीं थी। यदि पता होता तो वह भी शिकायतें देते। कहा कि ऐसे शिविरों का कोई फायदा नहीं है जिसमें लोग ही नहीं पहुंच रहे। कहा कि निगम को सैहब कर्मचारियों या पार्षदों के जरिये सभी लोगों को इसकी सूचना देनी चाहिए। कैथू की पार्षद कांता सुयाल ने कहा कि सभी लोगों को शिविर की सूचना दी गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें