शिमला। जवाहर लाल नेहरू राजकीय ललित कला महाविद्यालय में विद्यार्थियों के लिए ई संसाधन कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें सहायक लाइब्रेरियन उर्मिला शर्मा ने विद्यार्थियों को ई संसाधनों के विषय में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आज ऑनलाइन बहुत से ऐसे पोर्टल हैं जिसमें फ्री में आप पुस्तकें पढ़ सकते हो। उन्होंने विद्यार्थियों को ई जर्नल्स, ई-बुक्स, शैक्षणिक पोर्टलों तक पहुंचने की भी जानकारी प्रदान की। कार्यशाला में कॉलेज प्राचार्या डॉ. कामायनी बिष्ट ने विद्यार्थियों को ई-संसाधनों के प्रयोग करके अपने ज्ञान को बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। ब्यूरो