फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनाली में जेनिया और श्रेयश तलपड़े की हुई सगाई

Sun, 03 Apr 2016 11:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मनाली/पतलीकूहल
विज्ञापन
सेट पर शॉट देते अभिनेत्री जेनिया और अभिनेता श्रेयश तलपड़े। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पर्यटन नगरी मनाली में शनिवार को बॉलीवुड फिल्म परछाईं का क्लाईमैक्स फिल्माया गया। इसके लिए बाकायदा एक पार्टी का सैट तैयार किया गया। फिल्म की हीरोइन जेनिया और अभिनेता श्रेयश तलपड़े की सगाई का शॉट फिल्माया गया। इस शॉट को ग्यारह रिटेक के बाद ओके किया गया।
विज्ञापन


सगाई के दौरान एक महिला अचानक से प्रकट होकर मशहूर बिजनेस टाइकून का रोल कर रहे अभिनेता राहुल देव पर अपनी बड़ी बहू को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाती है। हालांकि राहलु देव सारे आरोपों को सिरे से नकार देते हैं, लेकिन महिला सीसीटीवी की फुटेज दिखाकर राहुल के काले कारनामों का असली रूप दिखाते हुए उसे अपनी बड़ी बहू का कातिल साबित कर देती है।
विज्ञापन

फिल्म के निदेशक मुकेश जादव ने की मनाली की तारीफ

परछाई फिल्म की शूटिंग के दौरान श्रेयश तलपड़े और जेनिया। - फोटो : अमर उजाला
फिल्म के निदेशक मुकेश जादव ने बताया कि वे पिछले दो हफ्तों में फिल्म के अहम सीन शूट कर चुके हैं। इन दिनों शूटिंग शेड्यूल पूरा होने को है। तीन-चार दिन में क्लाईमैक्स समेत गाने के सीन भी फिल्मा लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मनाली की वादियों का सौंदर्य देख लगता है कि इन वादियों को किसी आर्ट डायरेक्टर ने फुर्सत में बनाया हो।

फिल्म के स्थानीय को-ऑर्डिनेटर अनिल कायस्था ने कहा कि समर सीजन आते ही मायानगरी मुंबई से कई बड़े बैनरों के निर्माता निदेशकों की ओर से शूटिंग के लिए इन्क्वायरी आ रही है। लिहाजा अनछुई मनोरम घाटियों के वीडियो बनाकर मुंबई भेजी जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें