फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीड़ बिलिंग में कल से हवा में करतब दिखाएंगे मानव परिंदे

Sat, 15 Sep 2018 10:58 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
bir billing
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग साइट बीड़ बिलिंग और जिला मुख्यालय के साथ लगती इंद्रूनाग की पहाड़ी से रविवार को मानव परिंदे हवा में उड़ते नजर आएंगे। 16 सितंबर से इन साहसिक गतिविधियों पर लगी रोक हट जाएगी और पैराग्लाइडर हवा में अपने करतब दिखाते नजर आएंगे।

विज्ञापन


फिर भी अगर मौसम पैराग्लाइडिंग की फ्लाइट के अनुरूप नहीं हुआ तो इन साहसिक गतिविधियों पर दोबारा रोक लग सकती है। जानकारी के अनुसार पर्यटन विभाग के एक्ट के तहत जिला कांगड़ा में 15 जुलाई से 15 सितंबर तक पैराग्लाइडिंग पर पूरी तरह से रोक रहती है।

इस दौरान कोई भी पायलट उड़ान न भरे, इस पर रेगुलेटरी कमेटी ऑफ एयरो स्पोटर्स निगरानी रखती है। इस कमेटी में डीसी कांगड़ा, संबंधित क्षेत्र के एसडीएम और जिला पर्यटन अधिकारी शामिल होते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

15 सितंबर तक पैराग्लाइडिंग पर रहती है रोक

ज्ञात रहे कि जिला कांगड़ा में बीड़ बिलिंग और जिला मुख्यालय के साथ लगते इंद्रूनाग की पहाड़ी से पायलट पैराग्लाइडिंग करवाते हैं। इसके अलावा जिले में इस साहसिक खेल के लिए और साइटें तलाशी जा रही हैं, लेकिन फिलहाल अभी तक इन्हीं दो साइटों से उड़ानें भरी जाती हैं।

पर्यटन विभाग के एक्ट के अनुसार 15 जुलाई से 15 सितंबर तक पैराग्लाइडिंग पर रोक रहती है। 16 सितंबर से पैराग्लाइडिंग पुन: शुरू हो जाएगी। अगर अब भी मौसम खराब रहता है तो इस प्रतिबंध को आगे भी बढ़ाया जा सकता है। - डॉ. मधु चौधरी, जिला पर्यटन अधिकारी, कांगड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें