फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैराग्लाइडिंग प्री वर्ल्ड कप: पहले दिन भारतीय पायलटों का दबदबा, कमल प्रथम स्थान पर

Wed, 05 Apr 2023 10:33 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बैजनाथ (कांगड़ा)

सार

कांगड़ा जिले की बिलिंग घाटी में शुरू हुए देश के पहले एक्यूरेसी पैराग्लाइडिंग प्री वर्ल्ड कप 2023 के पहले दिन के परिणामों में भारतीय पुरुष और महिला पायलटों का दबदबा रहा है। 
विज्ञापन
पैराग्लाइडिंग प्री वर्ल्ड कप बिलिंग घाटी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले की बिलिंग घाटी में शुरू हुए देश के पहले एक्यूरेसी पैराग्लाइडिंग प्री वर्ल्ड कप 2023 के पहले दिन के परिणामों में भारतीय पुरुष और महिला पायलटों का दबदबा रहा है।  पहले दिन के प्रोविजनल परिणामों के अनुसार बीड (इंडिया) के कमल कुमार एक अंक लेकर प्रथम स्थान पर चल रहे हैं। भारत के ही रणजीत सिंह और विशाल थापा तीन अंक लेकर दूसरे स्थान पर चल रहे हैं। 

विज्ञापन


इसी प्रकार साजिन और स्पेन के डेविड पांच अंक लेकर तीसरे स्थान पर चल रहे हैं। इसके अतिरिक्त महिला प्रतिभागियों में भारत की अलिशा कटोच 157 अंक लेकर प्रथम स्थान पर, विद्या राय 189 अंक लेकर द्वितीय स्थान और नितीशा सेठिया 450 अंक लेकर तीसरे स्थान पर चल रही हैं। उल्लेखनीय है कि एक्यूरेसी प्रतियोगिता में सबसे मध्य के गोले में लैंड करने वाले पायलट को सबसे कम अंक प्राप्त होते हैं और अंतिम दिन जिस पायलट के सबसे कम अंक होंगे वह विजेता होगा।

प्री वर्ल्ड कप में 103 पायलट आजमा रहे भाग्य
एक्यूरेसी पैराग्लाइडिंग प्री-वर्ल्ड कप 2023 श्रेणी-दो में कुल 142 प्रतिभागियों ने पंजीकरण करवाया है। भारत सहित अमेरिका, नेपाल, स्पेन और नीदरलैंड के प्रतिभागी प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। 95 पुरुष हैं। इसमें 74 भारतीय और 21 विदेशी प्रतिभागी शामिल हैं। जबकि महिलाओं में आठ प्रतिभागी हैं। इसमें पांच भारतीय और तीन विदेशी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें