फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पैराग्लाइडिंग पर प्रतिबंध के बीच पीज साइट से पैराग्लाइडरों ने भरी उड़ान

Wed, 16 Aug 2023 05:55 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू

सार

जिला पर्यटन विकास अधिकारी सुनैना शर्मा ने कहा कि जिले में 15 सितंबर का साहसिक गतिविधियां बंद हैं। नियमों का उल्लंघन करने पर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
पैराग्लाइडिंग (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुल्लू जिला मुख्यालय के साथ लगती पीज साइट से बुधवार को प्रतिबंध के बावजूद पैराग्लाइडर की उड़ानें हुईं। जिले में 15 सितंबर तक साहसिक गतिविधियों रिवर राफ्टिंग और पैराग्लाइडिंग पर प्रतिबंध लगा हुआ है। पीज साइट से कुछ पैराग्लाइडरों से उड़ान भरी और ढालपुर में लैंड किया। हालांकि, कुल्लू में जश्न-ए- आजादी कार्यक्रम के लिए पीज से 100 पैराग्लाइडरों ने तिरंगे के साथ उड़ान भरनी थी।

विज्ञापन


भारी बारिश के बाद जश्न-ए- आजादी कार्यक्रम स्थगित किया गया। 15 अगस्त को कुछ पैराग्लाइडरों ने पीज से ढालपुर के लिए उड़ान भरी। पैराग्लाइडरों को एक दिन की स्पेशल परमिशन मिली थी। जबकि व्यवसायिक उड़ानें जिले में बंद हैं। बुधवार को दिन के समय पीज साइट से पैराग्लाइडर उड़ान भरते रहे।

इससे पहले भी विभाग साइट में ऑपरेटरों की ओर से नियमों का उल्लंघन का मामला सामने आया था। जिसके बाद पर्यटन विभाग की ओर से कार्रवाई करते हुए ऑपरेटर को नोटिस थमाया गया था। हालांकि पर्यटन विभाग की ओर से प्रदेश सरकार को कुल्लू में बरसात के दौरान पैराग्लाइडिंग जारी रखने के लिए प्रपोजल भेजा गया था।
विज्ञापन


जिस पर सरकार ने अपनी मंजूरी प्रदान करनी थी, लेकिन कुल्लू जिला में आई आपदा के बाद यह ठंडे बस्ते में पड़ गया। जिला पर्यटन विकास अधिकारी सुनैना शर्मा ने कहा कि जिले में 15 सितंबर का साहसिक गतिविधियां बंद हैं। नियमों का उल्लंघन करने पर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें