फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पीज से पैराग्लाइडर ने भरी उड़ान, अंधड़ के चलते 12 किलोमीटर दूर करनी पड़ी लैंडिंग

Sat, 15 Apr 2023 10:02 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू

सार

कुल्लू में शनिवार को एक बड़ा हादसा होने से टल गया। अंधड़ के चलते पीज साइट से उड़ान भरने वाले एक पैराग्लाइडर ने 12 किलोमीटर दूर कलेहली में जाकर लैंडिंग की। 
विज्ञापन
पैराग्लाइडर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू में शनिवार को एक बड़ा हादसा होने से टल गया। अंधड़ के चलते पीज साइट से उड़ान भरने वाले एक पैराग्लाइडर ने 12 किलोमीटर दूर कलेहली में जाकर लैंडिंग की। पायलट की सूझबूझ से दो जाने बच गई अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। शनिवार दोपहर बाद कुल्लू में अंधड़ चला। इस दौरान एक पायलट ने भी पीज साइट से उड़ान भरी थी लेकिन हवा के रुख ने पैराग्लाइडर की दिशा को मोड़ दिया। पायलट ने भी अपनी सूझबूझ दिखाते हुए पैराग्लाइडर को भुंतर की तरफ ले जाने में समझदारी दिखाई।

विज्ञापन


काफी देर तक हवा में पैराग्लाइडर उड़ता रहा। भुंतर में हवा में उड़ते पैराग्लाइडर को देखकर लोग हैरान हो गए।  इस दौरान कई लोगों ने पैराग्लाइडर का वीडियो भी बनाया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आखिर में पायलट ने सुरक्षित लैंडिंग की। हालांकि पुलिस में इसको लेकर किसी तरह का मामला दर्ज नहीं हुआ है। गौर रहे कि पीज से ढालपुर के लिए इसी सप्ताह पैराग्लाइडिंग साइट को मंजूरी मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें