जिला कुल्लू की ऊझी घाटी में शनिवार को एक पैराग्लाइडर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इसमें सवार एक पर्यटक की मौत, जबकि एक अन्य घायल हो गया है। पुलिस ने पैराग्लाइडर के मालिक के खिलाफ मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि मिशन अस्पताल मनाली में लाए गए पर्यटक लाखा चंद्र शेखर रेड्डी (25) पुत्र लक्का वर्मा रेड्डी निवासी हैदराबाद की मौत हो गई है।
जबकि गंभीर रूप से घायल पायलट जोगिंदर (27) निवासी लखनपुर (यूपी) अस्पताल में भर्ती है। ऊझी घाटी के शनाग में हुए इस दर्दनाक से पूरी घाटी में हड़कंप मच गया है। एसपी गौरव सिंह ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि मृतक पर्यटक के परिजनों को इस बारे सूचना दे दी है। इससे पहले भी इस तरह के हादसे हो चुके हैं।