हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के द्रंग क्षेत्र के झटिंगरी में गुरुवार को पैराग्लाइडर दुर्घटनाग्रस्त होने से 41 वर्षीय रूसी महिला घायल हो गई। हादसे में महिला के पैर में फ्रैक्चर हुआ है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे पालमपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
घायल महिला की पहचान रूसी नागरिक केसेनिया लुबेंको के रूप में हुई है। आशंका जताई जा रही है कि महिला ने बीड़-बिलिंग से उड़ान भरी थी और चौहारघाटी के झटिंगरी पहुंचने के दौरान हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलने पर पधर नागरिक अस्पताल से 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची।
बचाव दल ने रेस्क्यू कर घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया। संबंधित पैराग्लाइडिंग संस्था का पालमपुर के निजी अस्पताल से टाईअप होने के चलते उसे प्राथमिक उपचार के बाद वहां रेफर किया गया। उधर, एसपी विनोद कुमार ने बताया कि उन्हें फिलहाल हादसे की सूचना नहीं मिली है। मामले की जांच की जाएगी।