फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेपर लीक मामला: आरोपी एचएएस अधिकारी को कोर्ट से मिली जमानत

Wed, 10 May 2023 07:05 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

 पोस्ट कोड 965 जेओए आईटी पेपर लीक मामले में पूर्व सचिव को एसआईटी ने नामजद किया है। हमीरपुर में पूछताछ के बाद 4 अप्रैल 2023 को आरोपी एचएएस अधिकारी डॉ. जितेंद्र कंवर को एसआईटी ने गिरफ्तार किया था। 
विज्ञापन
भंग हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 भंग कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के पूर्व सचिव एवं आरोपी एचएएस अधिकारी डॉ. जितेंद्र कंवर को बुधवार को हमीरपुर जिला सत्र न्यायालय से जमानत मिल गई। पोस्ट कोड 965 जेओए आईटी पेपर लीक मामले में पूर्व सचिव को एसआईटी ने नामजद किया है। हमीरपुर में पूछताछ के बाद 4 अप्रैल 2023 को आरोपी एचएएस अधिकारी डॉ. जितेंद्र कंवर को एसआईटी ने गिरफ्तार किया था। करीब 36 दिन जेल में रहने के बाद हमीरपुर कोर्ट में बचाव पक्ष ने इस मामले की जोरदार तरीके से पैरवी की। अभियोजन पक्ष ने भी दलीलें पेश कीं, लेकिन अदालत उन दलीलों से संतुष्ट नहीं हुई। अदालत ने पूर्व सचिव को सशर्त जमानत दी।

विज्ञापन


अदालत ने कहा कि आरोपी को मामले की सुनवाई के दौरान हर बार कोर्ट में उपस्थित होना पड़ेगा। बिना कोर्ट की अनुमति आरोपी देश को छोड़कर नहीं जा सकता। आरोपी मामले से जुड़े किसी भी गवाह को नहीं धमकाएगा और न ही रिकॉर्ड से छेड़छाड़ के लिए दबाव बनाएगा। जांच में पूरा सहयोग करना पड़ेगा। न्यायाधीश ने यह भी कहा कि अगर अभियोजन पक्ष चाहे तो आरोपी की जमानत को रद्द करवाने के लिए कोर्ट में अपील दायर कर सकता है। एसआईटी पूर्व सचिव को अन्य मामलों में भी नामजद करने की तैयारी में है, क्योंकि एसआईटी अभी तक सात विभिन्न भर्तियों के प्रश्नपत्र लीक मामले में छह अलग-अलग एफआईआर दर्ज कर चुकी है। उधर, एसपी विजिलेंस राहुल नाथ ने कहा कि भंग चयन आयोग के पूर्व सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर को न्यायालय से जमानत मिल गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें