फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: पंकज राय बने हिमाचल विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष, ऊर्जा विभाग ने जारी की अधिसूचना

Tue, 10 Nov 2026 09:40 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

पांच साल या 65 वर्ष की आयु पूरी होने तक जिम्मेदारी संभालेंगे। हाईकोर्ट के फैसले के बाद नियुक्ति का रास्ता साफ हुआ था। चयन समिति ने पंकज राय और राजीव सूद के नामों की सिफारिश की थी।
विज्ञापन
वरिष्ठ आईएएस अधिकारी पंकज राय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी पंकज राय को हिमाचल प्रदेश विद्युत नियामक आयोग का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। ऊर्जा विभाग ने मंगलवार देर शाम इस संबंध में अधिसूचना जारी की। पंकज राय की नियुक्ति पांच वर्ष या 65 वर्ष की आयु पूरी होने तक, जो भी पहले हो, के लिए की गई है।

विज्ञापन
Trending Videos

पंकज राय प्रदेश के तेजतर्रार और अनुभवी प्रशासनिक अधिकारियों में गिने जाते हैं। वह बिलासपुर और लाहौल-स्पीति के उपायुक्त के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। इसके अलावा वह शिमला नगर निगम के आयुक्त और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन निदेशक भी रह चुके हैं। उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ में उपनिदेशक (प्रशासन) के पद पर भी नियुक्त किया गया था। विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति का मामला लंबे समय से चर्चा में था। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने हाल ही में इस मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए राज्य सरकार के उस निर्णय को रद्द कर दिया था, जिसमें चयन समिति की ओर से भेजे गए पैनल को खारिज कर दिया गया था।
विज्ञापन

दरअसल, चयन समिति ने 14 सितंबर 2025 को अध्यक्ष पद के लिए आईएएस अधिकारी पंकज राय और राजीव सूद के नामों की सिफारिश की थी। पैनल को खारिज किए जाने के फैसले को पंकज राय ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। उनकी याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने चयन समिति की सिफारिश के आधार पर नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए थे। अदालत ने सरकार को 10 नवंबर 2026 तक नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने की समय-सीमा दी थी। अब सरकार ने पंकज राय को आयोग का अध्यक्ष नियुक्त कर इस प्रक्रिया को पूरा कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें