पंचायत सहायक पदों को भरने के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदकों को अब मेरिट आधार पर साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। प्रदेश भर में आवेदकों का आंकड़ा 26 हजार से पार हो गया है।
माना जा रहा है कि ये आंकड़ा 30 हजार तक जाएगा। पंचायत सहायकों के कुल 345 पद भरे जाने हैं। इतने आवेदन आने पर सरकार के अफसर भी हैरान हैं।
आवेदकों की संख्या को देखते हुए पंचायती राज विभाग अब 1 पद के लिए 10 लोगों को कॉल लेटर भेजेगा। ये लेटर 12वीं पास और एक व इससे अधिक साल का कंप्यूटर डिप्लोमा, सरकारी कार्यालय में काम किए लोगों की मेरिट के आधार पर भेजे जाएंगे।