फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Panchayat Election: पंचायतीराज सचिव ने डीसी से की वर्चुअल बैठक, चुनावी सामग्री उठाने को कहा

Sat, 22 Nov 2025 11:41 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

 पंचायतीराज विभाग के सचिव सी पाल रासु ने शुक्रवार को डीसी के साथ वर्चुअल बैठक कर उन्हें निर्देश जारी किए। 
विज्ञापन
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अब चुनावी सामग्री भी उठाएंगे और लोगों की आपत्तियां और सुझाव सुनकर समाधान भी करेंगे। राज्य सरकार ने उपायुक्तों को मतदाता सूची की छपाई करने के लिए डाटा उपलब्ध कराने के निर्देश दे दिए हैं। पंचायतीराज विभाग के सचिव सी पाल रासु ने शुक्रवार को डीसी के साथ वर्चुअल बैठक कर उन्हें निर्देश जारी किए। ऐसे में अब आयोग और राज्य सरकार के बीच चल रहा गतिरोध अब खत्म हो सकता है। उल्लेखनीय है कि राज्य निर्वाचन आयोग ने जिला निर्वाचन अधिकारियों को चुनावी सामग्री उठाने के निर्देश दिए थे लेकिन उन्होंने इसमें देरी की।

विज्ञापन

इसके साथ ही मुद्रण एवं लेखन विभाग की ओर से मतदाता सूची की छपाई का टेंडर किया गया है, लेकिन जिला निर्वाचन अधिकारियों की तरफ से डाटा मुहैया न करवाए जाने से मतदाता सूचियों की छपाई का काम रुका हुआ है। इसको लेकर राज्य निर्वाचन आयोग सख्त रुख अपनाने जा रहा था। इसी बीच अब पंचायतीराज विभाग के सचिव ने सामग्री उठाने के आदेश जारी दिए हैं। इसे आयोग और सरकार के बीच चल रही गतिरोध को खत्म करने की नजर से भी देखा जा रहा है।
 
विज्ञापन

हालांकि, बैठक में उपायुक्तों ने डिजास्टर एक्ट का भी हवाला दिया है और कहा कि उनके जिलों में कई क्षेत्र अभी ऐसे हैं जहां सड़कें ठीक नहीं हैं। अधिकारी और कर्मचारी आपदा राहत कार्यों में व्यस्त हैं। बैठक में बताया गया कि आपदा राहत कार्यों और आयोग के आदेश दोनों का पालन करना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें